फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kalyanak Festival celebrated the birth of Lord Mahavir

भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया

Thu, 14 Apr 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kalyanak Festival celebrated the birth of Lord Mahavir
शामली में महावीर जयंती पर प्रभात फेरी निकालते जैन समाज के लोग। - फोटो : SHAMLI
शामली। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव बृहस्पतिवार को श्री महावीर जिनालय मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह साढ़े पांच बजे प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें वीतराग पाठशाला के बच्चों ने प्रक्षाल के समय विशेष वाद्य यंत्र बजाए। इसके बाद ण्मोकार मंत्र का जाप किया गया। इसके बाद सुभाष चौक पर जेके जैन के प्रतिष्ठान पर भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को श्री महावीर जिनालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कमेटी, श्री पार्श्वनाथ पद्मावती प्रभावना संघ, सकल जैन समाज समिति के पदाधिकारियों के साथ जेके जैन, मोहित जैन, पंकज जैन, शरद जैन, सचिन जैन, निखिल जैन, नमित जैन, रोहित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महावीर की जयंती पर धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
कैराना। सत्य, अहिंसा के प्रणेता स्तोत्र तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। नगर के दिगंबर जैन मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ आरती, पूजन के साथ हुआ। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में महिलाएं, बच्चे, युवा महावीर स्वामी के संदेशों का गुणगान करते हुए चल रहे थे। चिलचिलाती धूप में भक्त नाचते, गाते हुए यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान महावीर रथ पर सवार थे। जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। वहीं शोभायात्रा पुराना बाजार, चौक बाजार एवं मुख्य मार्ग से होकर वापस जैन मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर निर्मल जैन, प्रदुमन जैन, डॉक्टर प्रदीप जैन, अंकित जैन, दीपक जैन ,वैभव जैन, राहुल जैन, विपुल जैन, सिद्धार्थ, संदीप आदि भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed