{"_id":"5fb2bed88ebc3e9b804f3616","slug":"kairana-resident-car-driver-dies-in-saudi-arabia-shamli-news-mrt511200452","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में कैराना निवासी कार चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब में कैराना निवासी कार चालक की मौत
विज्ञापन

कैराना (शामली)। सऊदी अरब दूतावास में एक अधिकारी के वाहन चालक कैराना निवासी हाजी हैदर अली (50) की बीमारी के कारण मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
मोहल्ला आलकला बड़ी आल निवासी हाजी हैदर अली करीब 30 साल से सऊदी अरब दूतावास में एक अधिकारी के वाहन चालक थे। करीब तीन सप्ताह पहले हाजी हैदर अली फेफड़े व गुर्दे की बीमारी से ग्रस्त हो गए, तभी उन्हें मदीना मुनव्वरा के एक हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पर सोमवार की दोपहर उनकी मौत हो गई।
इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के मोहल्ला आलकला स्थित आवास पर लोगों का तांता लग गया। मृतक की पत्नी तथा तीन बेटियां मोहल्ला आलकला स्थित अपने पैतृक आवास पर ही रहती हैं। मृतक के भतीजे रुस्तम ने बताया कि शव को कैराना लाने के लिए वहां के अधिकारियों से बात की जा रही है, लेकिन कोरोना काल के चलते शव को मदीना मुनव्वरा में ही सुपुर्द ए खाक किया जा सकता है।