फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana MLA Naheed Hasan has old ties with controversies

सपा विधायक नाहिद हसन पर लंबित है कई मुकदमे

Sat, 13 Feb 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kairana MLA Naheed Hasan has old ties with controversies
कैराना विधायक नाहिद हसन का विवादों से है पुराना नाता
विज्ञापन

कैराना। कैराना से सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन व उनकी माता पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम सहित 40 लोगों पर कैराना कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया। इससे पहले भी नाहिद हसन पर कई मुकदमे दर्ज हैं। सपा विधायक का विवादों से पुराना नाता रहा है।
कैराना स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा 24 जनवरी 2020 को जमीन के बैनामा में धोखाधड़ी के मुकदमे में जमानत खारिज किए जाने के बाद नाहिद हसन को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। वर्ष12 फरवरी 2020 को हाईकोर्ट से नाहिद हसन को सशर्त जमानत मिलने पर वह जेल से रिहा हुए थे।
विज्ञापन

अब तक नाहिद हसन के विरुद्ध दर्ज मुकदमे
17 जनवरी 2018 : मोहम्मद अली ने नाहिद हसन व उनकी माता तबस्सुम बेगम व रामडा निवासी सात आरोपियों पर जमीन के बैनामा में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।
11 जुलाई 2019 : झिंझाना के विद्युत निगम के एसडीओ ने झिंझाना थाने में नाहिद के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था।
21 जुलाई 2019 : सराय की भूमि पर खड़े होकर विवादित बयान देने पर मुकदमा।
नौ सितंबर 2019 : भूरा रोड पर गाड़ी के कागज मांगने पर तत्कालीन एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा के साथ नोकझोंक के बाद मुकदमा दर्ज।
29 अक्तूबर 2020 : कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर राणा के साथ नोकझोंक के बाद किलो गेट चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार द्वारा नाहिद हसन व 30-40 अज्ञात के विरुद्ध सामाजिक विद्वेष फैलाने व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर फायरिंग का मुकदमा बना गैंगस्टर का आधार
कैराना। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2017 में गांव रामड़ा में दो पक्षों के बीच पथराव व फायरिंग की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची, तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर ही फायरिंग कर दी थी और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की थी। इस मुकदमे को भी आधार बनाकर रामड़ा निवासी 31 अन्य आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed