फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   kairana mein banaya gaya darul ka centre

कैराना में बनाया गया दारुल का सेंटर

Mon, 26 Sep 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 26 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
kairana mein banaya gaya darul ka centre
कैराना में हुई बैठक में मौजूद उलेमा। - फोटो : अमर उजाला
शामली के मदरसा जियाउल कुरान मेें दारुल कजा के संबंध में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मौलाना बशीर अहमद तथा संचालन मुफ्ती तालिब ने किया। 
विज्ञापन


मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड दिल्ली दारुल कजा कमेटी के आर्गनाइजर काजी तबरेज आलम ने कहा कि दारुल कजा के जरिए मुस्लिम समाज के लोग अपनी धार्मिक समस्याओं का हल कर सकेंगेे। कैराना नगर के मोहल्ला आल दरमियान स्थित मदरसा इस्लामिया जियाउल कुरान मेें उलेमाओं की सर्वसम्मति से दारुल कजा का सेंटर बनाया गया है। जल्द ही दारुलकजा सेंटर में काजी को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस्लामी कानून में बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है। अल्लाह ने फरमाया कि वह व्यक्ति मोमिन हो ही नहीं सकता जो झगडे़ का समझौता इस्लामिक कानून के  मुताबिक न कराए। उन्होंने बताया कि देशभर में वर्ष 2015 तक लाखों वाद विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं। ऑल इंडिया मिल्ली कौंसिल सहारनपुर के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल मालिक मुगेसी ने कहा कि महिलाओं से संबंधित बड़ी संख्या में मुकदमे न्यायालयों मेें चलते हैं। विवाह के बाद न्यायालयों मेें दायर मुकदमों मेें फैसले आने पर अधिक समय लगता है जिस कारण पीड़ित को सिसकने पर मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दारुलकजा की स्थापना के बाद न केवल मुस्लिम समाज को लाभ मिलेगा बल्कि न्यायालयों में भी ऐसे मुकदमों में कमी आएगी। प्रतिवर्ष न्यायालयों में एक मुकदमे पर सरकार के लगभग 15 लाख रुपयेे खर्च होते हैं, इन पर भी अंकुश लगेगा।


इस अवसर पर मौलाना महफूज, मौलाना अतहर, मौलाना बशीर,  मौलाना शौकत, मौलाना शौकीन, मौलाना उमर आरिफ, कारी इसराइल, क ारी माहसिन, कारी कौसर, मौलाना मौहम्मद कासिम, मुफ्ती अब्दुल हसीब, मौलाना अब्दुल्ला, मुफ्ती तालिब, मौलाना मजहर, मौलाना बदरुलहुदा, हकीम मनसूर हाशमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed