फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana became a stronghold of drug trafficking

नशीले पदार्थों की तस्करी का गढ़ बना कैराना

Thu, 06 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Kairana became a stronghold of drug trafficking
नशीले पदार्थों की तस्करी का गढ़ बना कैराना
विज्ञापन

शामली/कैराना। कस्बा कैराना नशीले पदार्थों की तस्करी का गढ़ बना हुआ है। बुधवार को एसटीएफ द्वारा लाखों रुपये की स्मैक के साथ तीन आरोपियों की गिरफ्तारी होने से एक बार फिर इसका खुलासा हुआ है। कैराना के साथ ही झिंझाना क्षेत्र से भी स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
कस्बा कैराना और आसपास क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी का अवैध कारोबार काफी समय से चल रहा है। बुधवार को एसटीएफ मेरठ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपी 416 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए है। पुलिस के मुताबिक पिछले चार महीने में नशीले पदार्थों से संबंधित कैराना कोतवाली में आठ मुकदमे दर्ज हुए, जिनमें करीब 12 लोग गिरफ्तार हुए है। छह अक्तूबर 2019 में पुलिस ने 65 किलो डोडा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 18 अक्तूबर को गंदराऊ निवासी वाजिद को 22 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। 21 अक्तूबर को कार में 52 किलो डोडा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इससे अगले दिन 22 अक्तूबर को शामली निवासी शहजाद को 16 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। 21 नवंबर 2019 को पांच किलो डोडा के साथ एक युवक को पकड़ा था। 22 नवंबर को नौशाद निवासी खुरगान को 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आठ दिसंबर को एक-एक किलो गांजे के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा झिंझाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के साथ कई लोग पकड़े जा चुके है। पुलिस का दावा है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कोट
मादक पदार्थों की तस्करी करने में संलिप्त लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध धंधे पर रोक लगाने के लिए एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। - विनीत जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed