फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana Bar Association election date postponed

कैराना बार एसोसिएशन चुनाव स्थगित

Thu, 05 Jan 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 05 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kairana Bar Association election date postponed
कैराना। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश द्वारा जारी किए गए आदेशों के चलते पांच जनवरी को होने वाले कैराना बार एसोसियेशन के चुनाव को स्थगित कर दिया गया। बार काउंसिल द्वारा पुन: आदेश आने के बाद ही बार एसोसिएशन के चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन


23 दिसंबर को होने वाले बार एसोसियेशन के चुनाव अधिवक्ता बाबूराम कश्यप की मृत्यु के कारण पांच जनवरी को होने तय हुए थे। जिसके बाद 16 अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल उत्तर प्रदेश को शिकायत पत्र भेजकर कहा था कि उनके नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। बाद में बार काउंसिल उत्तर प्रदेश की दो सदस्यीय टीम ने कैराना पहुंचकर मामले की जांच की थी। जिसके बाद एक जनवरी व तीन जनवरी को बार काउंसिल ने पत्र जारी करते हुए आदेश दिए थे कि वरिष्ठता के आधार पर एल्डर कमेटी का गठन करके सूची में नाम शामिल करके नई मतदाता सूची जारी की जाए। उसके बाद चुनाव संपन्न कराए जाएं। 
विज्ञापन


बुधवार को कचहरी में उक्त आदेशों    पर अधिवक्ताओं में पूरे दिन गहमागहमी रही। जिसके बाद एल्डर कमेटी के   चेयरमैन चौधरी रियासत अली, सदस्य बीरसैन पंवार, ब्रह्मपाल सिंह चौहान, मुख्तार हुसैन और आरिफ चौधरी व कुछ वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बीच वार्ता हुई। एल्डर कमेटी के सदस्य बीरसैन पंवार ने बताया कि बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के चेयरमैन से फोन पर वार्ता के बाद ही बृहस्पतिवार को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। बार काउंसिल के चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चुनाव कराने के लिए आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed