फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Kachha-Baniyan' gang raids Ambehata Yaqubpur; cash and jewelry looted from two houses.

Shamli News: अंबेहटा याकूबपुर में कच्छा-बनियान गिरोह का धावा, दो घरों से नकदी-जेवर लूटे

Wed, 08 Jul 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 08 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
'Kachha-Baniyan' gang raids Ambehata Yaqubpur; cash and jewelry looted from two houses.
जलालाबाद के अंबेहटा याकूबपुर में वारदात की जानकारी देते पीड़ित परिवार। संवाद - फोटो : 1
जलालाबाद (शामली)। गांव अंबेहटा याकूबपुर में सोमवार रात को कच्छा-बनियान पहने 10-12 बदमाशों के गिरोह ने तीन घरों पर धावा बोला। दो घरों से नकदी व गहने लूटे जबकि तीसरे घर में वारदात नहीं कर सके। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन पिकअप में सवार होकर भाग गए। वारदात को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

गांव अंबेहटा याकूबपुर में रात दो बजे मस्जिद के पास रहने वाले शौकीन के घर में घुसे। बदमाश वहां सो रही आरती के पैरों से पाजेब निकालने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर बदमाश वहां से भाग निकले। इसके बाद बदमाश पुष्पेंद्र के मकान में घुस गए। वहां मुख्य दरवाजा नहीं था। बरामदे में सो रही पुष्पेंद्र की पत्नी पिंकी के कानों से सोने के कुंडल झपट लिए और पास में रखा करीब 22 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन लूट ले गए। पिंकी के शोर मचाने पर उसके पति ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश गांव के दूसरे छोर पर स्थित सुखपाल राणा के मकान का मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर घुसे। बरामदे में चारपाई पर सो रही मोनू की पत्नी अंशु के कानों के कुंडल झपटे और पास में रखा मोनू के बैग को उठाया। बैग में 16 हजार रुपये और कपड़े थे। सुखपाल और उनके बेटे मोनू के शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर बदमाशों के पीछे दौड़े पड़े। बदमाश सोसाइटी मार्ग पर बाबर खान के बाग के पास खड़ी पिकअप गाड़ी में बैठकर दुलावा मार्ग से जलालाबाद की ओर भाग निकले। ग्रामीणों ने बाइकों से गाड़ी का पीछा किया। रेलवे अंडरपास के पास बदमाशों ने पिकअप से एक ग्रामीण की बाइक में साइड मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पीआरवी 112 की गाड़ी पहुंची, लेकिन जब तक माजरा समझ सके तब तक बदमाश भाग गए। मोनू ने बताया कि घर के बाहर बंधा उनका जर्मन शैफर्ड नस्ल का पालतू कुत्ता रात से अर्धबेहोशी की हालत में मिला। बताया गया कि बदमाशों ने कुत्ते को कुछ नशीला पदार्थ दिया था। ग्रामीण गुलाब सिंह, पुष्पेंद्र, सुखपाल और मोनू ने बताया कि कच्छा-बनियान पहने बदमाशों की संख्या 10 से 12 थी।
गांव में 15 वर्ष पहले हुई थी डकैती
ग्रामीण ठाकुर गुलाब सिंह, सुखपाल और प्रधान पति संजीव राणा ने बताया कि 15 वर्ष पहले गांव में डकैती हुई थी। उस समय बदमाशों ने जसवीर व देवेंद्र के परिवार को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा था और लाखों की डकैती डाली थी। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में सूचना के बाद 112 नंबर की पुलिस तो आई, लेकिन चौकी या थाना पुलिस दोपहर 11 बजे तक गांव में नहीं पहुंची।

सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों की पिकअप
पुलिस बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जलालाबाद में पिकअप गाड़ी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। - एनपी सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed