संयुक्त टीम ने पटाखा विक्रेता की दुकान-गोदाम पर की जांच
शामली। डीएम के निर्देश पर गठित तहसील स्तरीय संयुक्त टीम ने पटाखा विक्रेता की दुकान और गोदाम पर पहुंचकर जांच की। टीम को दोनों स्थानों पर पटाखे नहीं मिले। टीम ने व्यापारी को बस्ती के बीच पटाखा बेचने या भंडारण न किए जाने की हिदायत दी।
दिवाली के नजदीक आते ही पटाखा बनाने का काम में तेजी आ रही है। जिले में पटाखा बनाने और बेचने के करीब 31 लाइसेंस है, जिनमें शामली में दो लाइसेंस है। बृहस्पतिवार को तहसील स्तरीय संयुक्त टीम में शामिल एसडीएम संदीप कुमार, सीओ सिटी प्रदीप सिंह और सीएफओ दीपक शर्मा ने लाइसेंसी पटाखा विक्रेता धनराज बंसल की गांधी चौक स्थित दुकान और बुढ़ाना रोड स्थित गोदाम पर पहुंचकर जांच की। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया ने धनराज बंसल के नाम से पटाखा बेचने का लाइसेंस है। दुकान व गोदाम पर फिलहाल पटाखों का भंडारण नहीं पाया गया। उनके दुकान और गोदाम दोनों स्थान बस्ती के बीच में आ गए है, इस कारण उन्हें कहीं बस्ती के बाहर ही पटाखा बेचने या भंडारण करने के लिए कहा गया है। सीएफओ ने कहा कि अगर कहीं पर बस्ती के बीच में पटाखा बेचने या भंडारण होना पाया जाता है तो उनका लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

बुढ़ाना रोड पर आतिशबाजी का गोदाम चेक करने पहुंचे एसडीएम, सीओ व सीएफओ।- फोटो : SHAMLI