फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Joint director of the mill will present himself before the Lucknow Sugarcane Commissioner today.

Shamli News: लखनऊ गन्ना आयुक्त के यहां आज होंगे पेश मिल के संयुक्त निदेशक

Tue, 05 Mar 2024 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 05 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Joint director of the mill will present himself before the Lucknow Sugarcane Commissioner today.
शामली। पिछले सत्र का 214 करोड़ रुपये का किसानों का बकाया भुगतान न करने पर सरशादी लाल समूह की शामली चीनी मिल के सयुंक्त निदेशक राहुल लाल को आगामी पांच मार्च को लखनऊ में गन्ना आयुक्त प्रभु नारायण के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए पेश होना होगा। वह व्यक्तिगत सुनवाई में अपना पक्ष रखेंगे। दूसरी ओर सोमवार को डीएम रविंद्र कुमार सिंह ने जिले की चीनी मिलो के अधिकारियों की बैठक लेकर वर्ष 2023-24 में गन्ना खरीद और गन्ना भुगतान की समीक्षा करते हुए मिल की लिमिट बढ़ाकर गन्ना भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं। सभी चीनी मिलो को इस माह का 40 करोड रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया। उन्होंने शामली मिल के अफसरों को पिछले सत्र का 214 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान के बारे में जानकारी लेकर मिल के यूनिट हैड को आड़े हाथों लिया।जल्द भुगतान कराने को कहा गया।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम कार्यालय कक्ष में डीएम रविंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले के शामली, ऊन, थानाभवन चीनी मिलो के अफसरों की बैठक हुई। जिला गन्ना अधिकारी संजय सिंह सिसौदिया ने चीनी मिलो के पेराई सत्र 2023-ं24 में गन्ना खरीद की जानकारी देते हुए कहा कि जिले की मिलो में 700 करोड़ रूपये का गन्ना खरीदा गया। 418 करोड़ रूपये का चीनी मिलो की ओर से भुगतान किया गया। जिले की चीनी मिलो पर 281 करोड़ 13 लाख रूपये का बकाया गन्ने का भुगतान अवशेष है। जिनमें थानाभवन मिल 201 करोड,ऊन चीनी मिल पर 68 करोड़ रुपये, शामली मिल पर 12.12 करोड़ रूपये बकाया है।डीसीओ ने यह भी बताया गया कि शामली मिल पर पिछले सत्र का 214 करोड़ रूपये बकाया है। गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा के बाद डीएम रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चीनी मिले अपनी लिमिट बढाकर ज्यादा से ज्यादा भुगतान करें और सभी चीनी मिलो को मार्च के महीने में 40 करोड़ रूपये का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल से पेराई सत्र 2022-ं23 का 214 करोड रुपये का गन्ना भुगतान करने के बारे जानकारी ली। पिछले सत्र के ब काया गन्ना भुगतान पर डीएम नाराज हो गए। उन्होंने चीनी मिल शामली को गत पेराई सत्र 2022-ं23 का 214.21 करोड़ का भुगतान जल्द भुगतान के निर्देश दिए। कहा कि भुगतान न करने पर चीनी मिल के विरूद्ध वसूली प्रमाण-ंपत्र, विधिक कार्यवाही एवं आवंटित गन्ना क्षेत्रफल को अन्य चीनी मिलों को दिए जाने की कार्रवाई के लिए बाध्य होना पडे़गा। डीसीओ ने बताया कि गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश के प्रभु नारायण के लखनऊ कार्यालय में आगामी पांच मार्च को चीनी मिल शामली के संयुक्त प्रबंधक निदेशक राहुल लाल को तलब किया गया है। पेराई सत्र 2022-ं23 के अवशेष गन्ना मूल्य 214.21 करोड़ के भुगतान के लिए व्यक्तिगत सुनवाई के दौेरान वह अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीएम संतोष कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी संजय शिशौदिया, शामली चीनी मिल के यूनिट हैड प्रदीप कुमार सल्लार, गन्ना महाप्रबधक बलधारी सिंह, मिल के एकाउट हैड प्रविन्दर िसंघल, ऊन चीनी मिल ऊन के यूनिट हैड अवनीश कुमा चौधरी, गन्ना महाप्रबंधक डाक्टर कुलदीप पिलानिया, एकाउट हैड विक्रम सिंह, थानाभवन चीनी मिल के यूनिट हैड जी.वी. सिंह,गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह, गन्ना सहकारी समिति शामली के विशेष सचिव मुकेश कुमार राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed