{"_id":"60047d258ebc3e30a16e7de6","slug":"jila-aspataal-mein-banega-esenaseeyoo-teebee-vaard-shamli-news-mrt5210235165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बनेगी एसएनसीयू, टीबी वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बनेगी एसएनसीयू, टीबी वार्ड
विज्ञापन
शामली। नवनिर्मित जिला संयुक्त चिकित्सालय में जल्द ही सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) और टीबी वार्ड बनाया जाएगा। इनके बनने से नवजात बच्चों और टीबी के मरीजों को उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
जनपद में जिला संयुक्त चिकित्सालय का भवन बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अभी चालू नहीं हो सका है। वर्तमान में इस भवन में कोविड एल-1 व एल-टू अस्पताल चलाया जा रहा है। जिला अस्पताल चालू न होने के कारण मरीजों को अभी उपचार की पूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है। अब जिला अस्पताल में टीबी वार्ड और एसएनसीयू बनाने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक जिला अस्पताल में छह बेड का टीबी वार्ड तैयार किया जाएगा। इस वार्ड में उन मरीजों को रखा जाएगा, जिन्हें प्रारंभिक तौर पर दवा असर नहीं करती और उन्हें उपचार की जरूरत होती है। ऐसे मरीजों को वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जाएगा।
इसके अलावा 12 बच्चों के लिए एसएनसीयू बनाया जाएगा। इसमें नवजात प्री- मैच्योर, संक्रमित या अन्य किसी बीमारी से पीड़ित बच्चों को रखकर उनका उपचार किया जाएगा। सीएमओ डॉ. वीर बहादुर ढाका ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में जल्द ही टीबी वार्ड और एसएनसीयू की सुविधा दी जाएगी। इनके बन जाने से नवजात बच्चों और टीबी के मरीजों को समय पर उपचार की सुविधा मिल सकेगी।