फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jeth accused of grabbing financial aid check

जेठ पर आर्थिक सहायता का चेक कब्जाने का आरोप

Wed, 16 Mar 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Jeth accused of grabbing financial aid check
जेठ पर आर्थिक सहायता का चेक कब्जाने का आरोप
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। पति की हत्या के बाद महिला को मिला आर्थिक सहायता का चेक जेठ ने कब्जा लिया। आरोप है कि चेक देने के नाम पर वह आधी रकम की मांग कर रहा है। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव भैंसवाल निवासी देवेंद्र कश्यप की 26 नवंबर को गांव के ही दो व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया था। पांच लाख की फिरौती के लिए उसकी हत्या कर दी थी। जिसमें एक आरोपी ललित उर्फ लीलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे आरोपी सन्नी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। देवेंद्र की पत्नी अमरेश ने मंगलवार को थाना गढ़ीपुख्ता में तहरीर देते हुए बताया कि पति की हत्या के बाद घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने डीएम और एसडीएम की मौजूदगी में दो लाख की आर्थिक सहायता का चेक दिया गया था। तब वह जच्चा की हालत में थी। मजबूरी का फायदा उठाते हुए जेठ ने चेक अपने कब्जे में ले लिया। अब वह चेक देने के लिए एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। अमरेश का कहना है कि सरकार की ओर से मिली सहायता से वह वंचित है। उसने पुलिस से चेक दिलाने की मांग की। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed