फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   JE suspended over bribery allegations in outsourced recruitment

Shamli News: आउटसोर्स भर्ती में रिश्वत के आरोप में जेई निलंबित, जांच में मिलीं गंभीर अनियमितताएं

Sun, 25 Oct 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 25 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
JE suspended over bribery allegations in outsourced recruitment
इंपैक्ट...अमर उजाला में प्रकाशित खबर
शामली। ऊर्जा निगम में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती के नाम पर रिश्वत मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने अवर अभियंता मनोज कुमार को निलंबित कर दिया है। उन पर आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और स्थानांतरण में अनियमितता करने, रिश्वत मांगने और विभागीय नियमों का उल्लंघन करने के आरोप हैं। प्रकरण की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने आठ अक्तूबर को ऊर्जा निगम में आउटसोर्स कर्मचारी रखने के नाम पर चल रहा रिश्वत का खेल, जांच बैठी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें आउटसोर्स कर्मचारी की नौकरी लगवाने के नाम पर 40 हजार रुपये मांगने के आरोप और कथित ऑडियो का मामला उजागर किया गया। इसके बाद विभागीय स्तर पर जांच शुरू हुई।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल शामली की ओर से 16 अक्तूबर को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी। रिपोर्ट में आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और स्थानांतरण में अनियमितता, रिश्वत मांगने तथा विभागीय नियमों का उल्लंघन किए जाने से संबंधित तथ्य सामने आए। जांच में एक लाख 14 हजार 500 रुपये के लेनदेन से जुड़ा मामला भी सामने आया। आउटसोर्स कर्मचारियों की एजेंसी के अभिलेखों और कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया में भी गंभीर विसंगतियां पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तथ्यों के आधार पर दथेड़ा के जेई मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें विद्युत वितरण खंड-द्वितीय, शामली से संबद्ध किया गया है। मामले में विभागीय कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


मुख्य अभियंता विनोद कुमार का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर अवर अभियंता मनोज कुमार को निलंबित किया गया है। लापरवाही, वसूली किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed