फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   JCB shops bring a capture

जेसीबी चलवाकर किया दुकानों पर कब्जा

Sat, 17 Sep 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 17 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
JCB shops bring a capture
action - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। कांग्रेस नेता की दुकान से हजारों रुपये की नगदी सहित लाखों रुपये का सामान लूटने के बाद दुकान को तोड़कर कब्जा कर लिया गया । पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


कैराना बाईपास रोड निवासी मंडी समिति के अध्यक्ष जाहिद राज कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैं। उसने बताया कि रेलवे रोड गांधी आश्रम के समीप उनकी दो दुकानें हैं। ईद का त्योहार होने के कारण दोनों दुकानें बंद थीं। 
विज्ञापन


आरोप है कि बृहस्पतिवार देर रात छह लोगों ने जेसीबी लगाकर दोनों दुकानों के ताले तोड़कर दुकान में रखे 50 हजार रुपये सहित फ्रिज, अलमारी व अन्य कीमती सामान लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उक्त  लोगों ने दुकानों पर जेसीबी चलाकर अवैध कब्जा कर लिया। पता चलने पर जाहिद राज समर्थकाें के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। बाद में जाहिद राज ने नफीस उर्फ गुल्लू, शहीद,  नदीम,  इंतजार, फैमीद  व वहाब के खिलाफ दुकान तोड़कर हजारों रुपये की नगदी सहित कीमती सामान लूटने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरे पक्ष से राशिद का कहना है कि उक्त दुकानें मस्जिद कमेटी की हैं। जाहिद राज को दोनों दुकानें किराए पर दी थी, इन्हें खाली करने के लिए कहा जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed