फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jat took out a foot march for reservation

Shamli News: जाट आरक्षण के लिए निकाला पैदल मार्च

Mon, 12 Jun 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 12 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Jat took out a foot march for reservation
शामली। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से गांव गोहरपुर से नंगली जमालपुर तक पैदल यात्रा निकालकर जाट आरक्षण के लिए किसानों को जागरूक किया गया। नंगली जमालपुर में आयोजित सभा में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की मथुरा में होने वाले सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से गांव गोहरपुर से नंगली जमालपुर तक हाथों में तिरंगा लेकर पैदल यात्रा निकाली गई। गोहरपुर से अरविंद मलिक के आवास से पैदल यात्रा का शुभारंभ किया गया। नंगली जमालपुर में मनोज के आवास पर एक सभा हुई। इस मौके पर केंद्र सरकार की नौकरियों में जाटों को आरक्षण दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने नशा मुक्ति, तेरहवीं भोज, बिना दहेज शादी विवाह करने, मोबाइल का दुरुपयोग रोकने, युवाओं का गैर मर्यादित कपड़े पहनने से रोकने, बच्चों को अच्छे संस्कार देने पर विचार किया गया। अध्यक्षता तेजपाल सिंह ने की। समिति के प्रदेश महासचिव डॉ. शीशपाल मलिक ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजवीर सिंह मुंडेट, प्रवेंद्र आर्य, हरपाल सिंह, राजेश, भूदेव, अनुज राठी, अमित मलिक, डाॅ. राजेंद्र,नीरज पंवार, राजबाला मलिक, राजेश देवी, हसनपु़र थाबेदार धर्मप्रकाश मलिक के प्रतिनिधि श्रवण मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed