{"_id":"56f1621f5f3afc3c380a0daca6bad8f5","slug":"jat-reservation-movement-speed-of-the-trains-stopped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण आंदोलन ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण आंदोलन ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन के चलते ज्यादातर पैसेंजर एवं एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन दूसरे दिन बंद रहा। सिर्फ दिल्ली- हरिद्वार पैसेंजर समेत तीन ट्रेनें दिल्ली- शामली, सहारनपुर के लिए चल पाई। सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली के लिए कोई ट्रेन नहीं चलाई गई।
शनिवार को हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन की आग पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली में फैलने के मद्देनजर उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने रविवार को सभी ट्रेनों का संचालन 21, 22 और 23 फरवरी तक स्थगित कर दिए जाने की घोषणा की थी। सोमवार को दिल्ली से सहारनपुर जाने के लिए शामली रेलवे स्टेशन पर 51909 सुबह नौ बजे व 74021 लाल पैसेंजर ट्रेन 11.40 बजे और दिल्ली- हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन सवा दो बजे पहुंची। इन तीनों ट्रेनों का संचालन दिल्ली से सहारनपुर के लिए किया गया।
शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि दिल्ली से सहारनपुर के लिए सिर्फ तीन ट्रेनों का संचालन किया गया है। जिनमें स्थगित की गई ट्रेनों में दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर का संचालन हुआ है। सोमवार को सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली के लिए एक भी ट्रेन का संचालन नहीं किया गया। मंगलवार को भी दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर आशिक ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि अजमेर-स्पेशल हरिद्वार स्पेशल ट्रेन का संचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। जनता एक्सप्रेस समेत बीस पैसेंजर अप-डाउन ट्रेनें स्थगित रही है। हरियाणा-राजस्थान में चलने वाली एक्सप्रेस-पैसेंजर ट्रेनें इस रूट पर नहीं चल पा रही है।
रेलवे को लाखों का फटका
शामली। हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन से दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर रेलवे विभाग को लाखों रुपये का फटका लगा है। शामली रेलवे स्टेशन पर रेलवे यात्रियों की टिकटों की प्रतिदिन एक लाख रुपये की बिक्री होती थी, तथा पचास हजार रुपये आरक्षण बुकिंग मिलाकर प्रतिदिन डेढ़ लाख रुपये प्रतिदिन उत्तर रेलवे के यात्रियों से आमदनी होती है।
हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन का असर शुक्रवार से पड़ना शुरू हो गया था। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को शामली रेलवे स्टेशन से एक लाख रुपये व रविवार को 31 हजार और सोमवार को 16 हजार के यात्रियों के टिकटों की बिक्री हो पाई है। मंगलवार को भी दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर आशिक ट्रेनों का संचालन होने से आमदनी पर असर पडे़गा।