फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Janta Express was crowded on the first day

दो साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद जनता एक्सप्रेस का संचालन हुआ शुरू

Fri, 05 Aug 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Janta Express was crowded on the first day
शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची जनता एक्सप्रेस ट्रेन। - फोटो : SHAMLI
दो साल की प्रतीक्षा के बाद एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हुआ शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आखिरकार दो साल बाद उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने जनता एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सहारनपुर सुबह 6:20 बजे चलकर जनता एक्सप्रेस शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दस मिनट रुकने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुई। पहले दिन शामली से दिल्ली के लिए यात्रियों की खासी भीड़ रही।
कोरोना की पहली लहर शुरू हुई तो गत 25 मार्च 2020 को दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर जनता एक्सप्रेस, दिल्ली-हरिद्वार समेत सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। सवारियों की मांग पर बागपत के सांसद डॉ. सतपाल सिंह व कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ट्रेनों का संचालन कराने का प्रयास कर रहे थे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सहारनपुर आगमन पर कोरोना काल से बंद सभी ट्रेनों का अगस्त में संचालन कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने लंबी प्रतीक्षा के बाद शुक्रवार से सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली और दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर के लिए जनता एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया। सहारनपुर से सुबह 6:20 बजे शामली के लिए जनता एक्सप्रेस रवाना हुई। शामली रेलवे स्टेशन पर सुबह 7:40 बजे पहुंची। सुबह जनता एक्सप्रेस में शामली से दिल्ली के लिए खासी भीड़ रही। शामली रेलवे स्टेशन के अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि शामली से दिल्ली के लिए जनता एक्सप्रेस को सवारियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed