फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   jansabha mein najar nahin aayi pariwar ki ekta

जनसभा में नजर नहीं आई परिवार की एकता

Fri, 03 Feb 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
शामली। कैराना में सपा की जनसभा में परिवार की एकता नजर नहीं आई। नाहिद हसन के चाचा कंवर हसन और हाजी अनवर हसन के साथ ही सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह भी मंच पर नजर नहीं आए। कुछ समय पूर्व ही नाहिद हसन के चाचा कंवर हसन और हाजी अनवर हसन ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पूर्व ही हसन परिवार में एकता की बात आई थी, लेकिन बृहस्पतिवार को जब कैराना में पार्टी की जनसभा हुई, तो कंवर हसन और हाजी अनवर हसन वहां नजर नहीं आए। चर्चा है कि हसन परिवार में अभी पूरी तरह एकता नहीं हुई है। उधर, सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह भी वहां नहीं पहुंचे। गौरतलब है कि सपा और कांग्रेस में विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन है।
विज्ञापन


कैराना और थानाभवन सीट सपा के खाते में चली गई, लेकिन शामली सीट कांग्रेस को मिल गई। इस कारण सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे मनीष चौहान का टिकट कट गया था और गठबंधन के चलते कांग्रेस के पंकज मलिक को प्रत्याशी बना दिया गया। इसके बाद मनीष चौहान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शामली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने मनीष चौहान को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित भी कर दिया है। माना जा रहा है कि इसी कारण सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह भी कैराना की जनसभा में नहीं पहुंचे। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा आम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed