{"_id":"5e7513738ebc3e72c16a884a","slug":"janata-curfew-factories-markets-and-vegetable-markets-will-remain-closed-shamli-news-mrt4746005103","type":"story","status":"publish","title_hn":", फैक्ट्रियां और बाजार सब रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
, फैक्ट्रियां और बाजार सब रहेंगे बंद
विज्ञापन
जनता कर्फ्यू : फैक्टरियां, बाजार और सब्जी मंडी रहेंगी बंद
शामली। कोरोना वायरस को लेकर जनता कर्फ्यू के समर्थन में सभी संगठन आ गए हैं। उद्यमी, व्यापारी, सब्जी मंडी समेत कई सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों ने पीएम के निर्णय को देशहित में बताते हुए पूर्ण समर्थन की घोषणा की है। 22 मार्च को जिले के तमाम पेट्रोल पंप, फैक्टरियां, दुकानें, सब्जी मंडी सब बंद रहेंगे।
कोट
- बंद में फैक्टरी कर्मियों का नहीं कटेगा वेतन
शामली इंडस्ट्रियल इस्टेट मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन (साइमा) की बैठक में निर्णय लिया गया 22 मार्च को सभी 131 फैक्टरियों के अलावा जिले की सभी औद्योगिक इकाइयों को बंद रखा जाएगा। बंदी में कर्मचारियों का वेतन भी नहीं काटा जाएगा। केंद्र सरकार का निर्णय देश हित में है। एकजुटता से इसका पालन होगा। - अंकित गोयल, अध्यक्ष
- दुकानें बंद कर घर पर रहेंगे व्यापारी
देश में कोराना जैसी महामारी फैल रही है। प्रधानमंत्री ने देश हित में जनता कर्फ्यू का निर्णय लिया है। जिले भर के बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया गया है। व्यापारी अपने घर रहेंगे और शाम पांच बजे कोरोना वायरस से लड़ने में लगे लोगों को अपने घर से सेल्यूट करेंगे। - घनश्याम दास गर्ग, अध्यक्ष पउप्रस उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
- सब्जी मंडी रहेेगी बंद, सब्जी ना लाएं किसान
सब्जी मंडी व्यापारी यूनियन ने भी प्रधानमंत्री के आवहन के चलते 22 मार्च को मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है। किसानों से भी कहा गया है कि 22 मार्च को बिक्री के लिए मंडी में सब्जी ना लाएं। सभी व्यापारियों के यहां एजेंडा भेज दिया है। - बाबूराम सैनी, अध्यक्ष शामली सब्जी मंडी यूनियन
- पेट्रोल पंप पर सीमित स्टाफ रहेगा
प्रधानमंत्री की अपील पर शामली पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने जनहित में 22 मार्च को पेट्रोल पंप पर सीमित कर्मचारियों को रखने का निर्णय लिया है। हालांकि किसी को तेल देने से मना नहीं किया जाएगा। लोगों से अपील है कि वह घर पर ही रहें। - सूर्यवीर सिंह, पेट्रोल पंप एसोसिएशन
- अग्रवाल समाज ने भी किया आह्वान
अग्रवाल सम्मेलन शामली के जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान का पूरा अग्रवाल समाज पालन करेगा। लोग घरों में ही रहेंगें। शाम को पांच बजे घर में ध्वनिताल से इस महामारी से लड़कर लोगों की जीवन रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे।