फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jammed in protest against the accident

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, जाम

Sun, 06 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jammed in protest against the accident
बाबरी थानाभवन मार्ग पर जाम लगा कर हंगामा करते मृतक के परिजन - फोटो : SHAMLI
हादसे के विरोध में जाम लगाया
विज्ञापन

शामली, बाबरी। थानाभवन मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। शव को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच काफी खींचतान हुई। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोलकर पुलिस को शव को उठाने दिया।
शनिवार को बाबरी निवासी कालू पुत्र देवीशरण व प्रिंस (19) पुत्र तेजपाल बाइक से कैंडी से बाबरी आ रहे थे। बाबरी-कैंडी के बीच पेट्रोल पंप के करीब ईटों से भरे ट्रक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। ट्रक से कुचलकर प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कालू गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे व परिजनों को समझाने लगे। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया, तो ग्रामीणों ने इंकार कर दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने शव को उठाकर जीप में रख दिया। इससे परिजन आगबबूला हो गए और उन्होंने शव को जीप से खींचकर पुन: सड़क पर रख दिया। ग्रामीण ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों ने शव को उठाने दिया। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता तेजपाल की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों को उकसाने पर लिया हिरासत में
शामली। दुर्घटना के बाद ग्रामीण शव को रखकर हंगामा कर रहे थे। इस दौरान अलीपुर कला तितावी निवासी एक युवक शराब के नशे में धुत होकर परिजनों को हाईवे पर जाम व वाहन में आग लगाने के लिए उकसा रहा था। पुलिस ने इस युवक को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed