{"_id":"6188185acd13c8493e68166d","slug":"jamiat-ulama-e-hind-told-the-importance-of-vote-shamli-news-mrt5638910176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीयत उलमा-ए-हिंद ने बताया वोट का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीयत उलमा-ए-हिंद ने बताया वोट का महत्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। जमीयत उलमा-ए-हिंद की स्थानीय इकाई की बैठक में वोट के महत्व पर जोर दिया गया और सभी से वोट के गठन के लिए चल रहे अभियान में भाग लेने की अपील की गई।
मौलाना सैयद मजहरूलहुदा कासमी ने कहा कि मतदान के अधिकार का प्रयोग करना हर व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य है। विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए मतदाता सूची में संशोधन का काम शुरू किया जा रहा है। साथ ही एक जनवरी 2022 तक 18 साल की उम्र होने वाले लड़के-लड़कियों के नाम नए मतदाताओं के रूप में सूची में जोड़े जाएंगे। आवश्यकता होने पर बीएलओ से प्रस्तावित प्रपत्र लेकर आवश्यक संशोधन हेतु समस्त प्रक्रियाओं को पूर्ण करें।
कासमी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को खुद निभाने और अपने क्षेत्र के लोगों को इस काम के लिए जगाने और मतदाता सूचियों को पंजीकृत कराने में मदद करने की अपील की। मौके पर कारी रिजवान अंसारी, मोहम्मद गुलजार अंसारी, कारी अब्दुल वाजिद, हाफिज हाशिम, हाफिज जुबैर अरशद अन्सारी, अब्बास कुरैशी, मुफ्ती फारूक आदि मौजूद रहे।