{"_id":"5ed7eb938ebc3e90233f17fa","slug":"jam-in-city-markets-roadways-await-passengers-shamli-news-mrt4847181136","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बाजार ,सडकों पर जाम, रोडवेज बसों को यात्रियों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बाजार ,सडकों पर जाम, रोडवेज बसों को यात्रियों का इंतजार
विज्ञापन
शामली के मंडी गेट पर खरीदारी करने के लिए पहुंची लोगों की भीड़।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बाजारों में जाम, रोडवेज को यात्रियों का इंतजार
शामली। अनलॉक -1 में बाजारों में भीड़ और सड़कों के जाम के हालात बनने लगे हैं । बुधवार को भी यही हालात रहे। सड़कों पर गन्ने की वाहनों के कारण जाम के हालात रहे। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी लोग जागरूक नजर नहीं आए। उधर, रोडवेज बसों को अभी भी यात्रियों का इंतजार है।
बुधवार को भी सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बाजार खुले। हालांकि सब्जी बाजार जल्दी खुल गया था। खुलते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी। शहर के सब्जी बाजार में जबर्दस्त भीड़ रही। सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी लोग भूल गए थे। यही हाल नए बाजार और गांधी चौक का भी रहा। यहां भी ग्राहकों की भीड़ नजर आई। लोग अपनी जरूरतों का सामान खरीदने आ रहे थे। सबसे ज्यादा भीड़ किराना, इलेक्ट्रानिक और रेडीमेड शॉप पर थी। उधर, गन्ने के वाहनों से भी शहर में जबर्दस्त जाम लगा। एमएसके रोड पर ,वीवी इंटर कालेज तक गन्ने के वाहन लगे थे। शुगर मिल रोड पर गन्ने की बुगियां और ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। नतीजतन शहर की सड़कों पर भी रुक-रुक कर जाम लगता रहा।
इंसेट
उधर, रोडवेज बसों में भी यात्री अधिक नहीं आए। स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड पर शामली से लोनी, मुजफ्फरनगर मार्ग पर बसें चली, लेकिन उनमें मुश्किल से 10-15 सवारियां करनी भी मुश्किल हो रही थी। एक बस को निकालने में दो घंटे तक लग रहे थे। एआरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि लोग अभी यात्रा से बच रहे हैं। इस वजह से बसों में यात्री नहीं आ रहे। हालांकि डिपो की 23 में से 12 बसें चल रही हैं। हालांकि यात्रियों की संख्या बहुत कम है। बस स्टैंड पर यात्रियों के नाम पते और मोबाइल नंबर नोट करके थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही भेजा जा रहा था।