फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jam, city free of encroachment

जाम, अतिक्रमण से मुक्त हो शहर

Tue, 28 Mar 2017 11:42 PM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jam, city free of encroachment
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिला उद्योग बंधु की बैठक में बिजली-पानी, सफाई, सड़कों, अतिक्रमण, विद्युत, नाले-नालियों में पानी की निकासी, टेलीफोन आदि समस्याओं को उद्यमियों ने उठाया गया। उद्यमियों ने शामली बाईपास का जल्द निर्माण    कराने और बुढ़ाना रोड पर ओवरब्रिज की धनराशि स्वीकृत किए जाने की    मांग उठाई गई।
विज्ञापन


 मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला उद्योग बंधु की बैठक डीएम सुजीत कुमार की अध्यक्षता मेें आयोजित की गई। बैठक में  डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण गंभीरता के साथ किया जाए। उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करे और किसी भी स्तर पर उपेक्षा न की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने मुजफ्फरनगर रोड पर स्थित औद्योगिक कारखानों की बिजली आपूर्ति हेतु नये प्रस्तावित बिजलीघर के निर्माण एवं औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई, अतिक्रमण, विद्युत आपूर्ति एवं नाले नालियों में पानी की निकासी आदि हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें प्राथमिकता पर पूर्ण किया जाए। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने कैराना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर औद्योगिक इकाइयों की बिजली फीडर बनाने शामली शहर में जाम से मुक्ति के लिए जल्द से जल्द से शामली बाईपास का निर्माण किए जाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैराना कस्बे में रंगदारी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अपराधियों को जेल भेजने की मांग उठाई है। उद्यमियों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं नगर पालिका परिषद की खस्ता सड़कों के पुन: निर्माण की मांग की। बैठक में  उद्यमियों ने बीएसएनएल शामली ने औद्योगिक आस्थान में टेलीफोन एक्सचेंज का अभी तक निर्माण शुरू नहीं किया है तथा कनेक्टिविटी भी उपभोक्ता को नहीं मिल पा रही है।

डीएम ने उद्यमियों द्वारा उठाये गए मुद्दों को विस्तार से सुनकर उनके तत्काल निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए। विद्युत से संबंधित किसी भी फाल्ट की शिकायत तत्काल निस्तारण कराया जाए।

इस अवसर जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त अंजू रानी, सीओ कैराना भूषण वर्मा, पीडब्लूडी के सहायक अभियता  पीआर शर्मा, बिजली विभाग, नगरपालिका, दूरसंचार विभाग के अफसरों के साथ उद्यमी प्रतिनिधि अशोक बंसल, अशोक मित्तल, अंकित गोयल, प्रविन्द्र जैन, वेद प्रकाश आर्य आईआई के चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल, प्रवीण गोयल, आदि मौजूद रहे। 

व्यापार कर के डिप्टी कमिश्नर पर भ्ाड़के डीएम
शामली। व्यापार कर के डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे द्वारा व्यापारियों को व्यापार बंधु की बैठक का एजेंडा जारी न किए जाने से कलक्ट्रेट में बैठक नहीं हो पाई। मंगलवार को कलक्ट्रेट में दोपहर 12.30 बजे जिला व्यापार बंधु की बैठक निर्धारित की गई थी। बैठक का एजेंडा जारी करने के लिए  व्यापार कर के डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे को जिम्मेदारी दी गई थी।


उनके द्वारा व्यापार बंधु की बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया गया। जिससे बैठक में शहर के व्यापारी नहीं आ पाए। जिला उद्योग बंधु की बैठक के बाद इनकी बैठक का समय हुआ, तो व्यापारियों के न आने के संबंध में डीएम ने जानकारी चाही।  व्यापारी नेता अंकित गोयल ने कहा कि व्यापार कर के डिप्टी कमिश्नर द्वारा व्यापारियों को व्यापार बंधु की बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया गया है। जिससे व्यापारी नहीं आ पाए है। डीएम ने व्यापार कर के डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे पर नाराजगी जताते हुए हड़काया। डीएम ने अप्रैल के प्रथम सप्ताह में व्यापार बंधु की बैठक बुलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed