फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jam Bypass construction will bring salvation

जाम से मुक्ति दिलाएगा बाईपास निर्माण

Thu, 15 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 15 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Jam Bypass construction will bring salvation
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिला उद्योग-व्यापार बंधु की बैठक में जाम से मुक्ति के लिए शामली बाईपास का जल्द निर्माण किए जाने की मांग उठी है। वहीं, नोटबंदी के बाद आई उद्यमियों-व्यापारियों की परेशानी, नालों की सफाई, औद्योगिक क्षेत्र में नए  फायर स्टेशन की स्थापना जल्द कराए जाने संबंधी कई मुद्दे उठाए गए।   
विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष   में एडीएम भरत पांडेय की अध्यक्षता में जिला उद्योग-व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कुड़ाना रोड के नालों की सफाई    की जाने का मामला उठाया। कैराना रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों ने अवगत कराया कि औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


 यहां पर भूमि उपलब्ध न होने            पर फायर स्टेशन की स्थापना         नहीं हो पाई    है। एडीएम ने फायर         स्टेशन की स्थापना किए जाने के लिए ग्राम पंचायत की भूमि          तलाश करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उप्र उद्योग व्यापार   प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने शामली में      लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए बाईपास का निर्माण जल्द कराए जाने की मांग की है। 

प. उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने 500, 1000 के नोट बंदी का सरकार के निर्णय का स्वागत किया गया। साथ ही
नोटबंदी के बाद व्यापारियों एवं उद्यमियों को होने वाली परेशानी का अवगत कराया। आरोप लगाया कि शामली जिले में बैंक अधिकारी-कर्मचारी भी कमीशन लेकर पुराने नोट बदल    रहे हैं। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र में बिजली फीडर की परेशानी दूर   करने अनुरोध किया। 

 बैठक में प्रवीण कुमार गोयल, अनुज गर्ग, नरेंद्र्र, मोहित, प्रविंद्र ,घनश्याम दास गर्ग, पंकज,   अनुराग, सीओ सिटी उपेंद्र कुमार यादव, उपयुक्त जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त अंजू रानी आदि संबंधित विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


अल्पसंख्यक अधिकार दिवस 18 को 
शामली। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि 18 दिसंबर को दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जाएगा अध्यक्षता एडीएम भरत पांडेय करेंगे। वरिष्ठ कोषाधिकारी एसके गौतम ने बताया कि 17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस डीएम की अध्यक्षता में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed