फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jal Shakti Minister reprimanded XEN

Shamli News: जल शक्ति मंत्री ने एक्सईन को लगाई फटकार

Sun, 21 Jul 2024 02:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 21 Jul 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Minister reprimanded XEN
चौसाना (शामली)। लक्ष्मीपुरा में सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहें तटबंध के कार्य का प्रभारी एवं जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक ने निरीक्षण किया एवं ड्रेनेज विभाग के एक्सईएन से प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने प्रोजेक्ट के कार्य को देखकर एक्सईएन को फटकार लगाई और कार्य को दोबारा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


चौसाना मे विगत वर्ष लक्ष्मीपुरा में बाढ़ जैसे हालात होने के चलते तटबंधों पानी में बह गए थे। वर्षों पुरानी ठोकर के बहने के बाद ड्रेनेज विभाग ने शासन को छह करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। ठेका कुल तीन करोड़ 52 लाख में छोड़ा गया, लेकिन तटबंध पर शुरू से ही छोटे छोटे पत्थर लगाने का विरोध होता रहा।
विज्ञापन


शनिवार को शामली के प्रभारी एवं सरकार के जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक प्रोजेक्ट के निरीक्षण को मौके पर पहुंचें और ड्रेनेज विभाग के एक्सईन सुधांशु मनोहर सिंह से पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मैं इसी विभाग का ठेकेदार था और अब इसी विभाग का मंत्री हूॅ। मुझे मत सिखाओं कैंसे क्या होता है। ठेेकेदार को बुलाओ और इसको ठीक कराओ। पानी आया तो एक झटके में यह बह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा तेजेंद्र निर्वाल, रामपाल सिंह प्रमुख ऊन ब्लॉक, डीएम रविन्द्र कुमार, एसपी रामसेवक गौतम, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed