{"_id":"68e691d00345bfc3900cdbf1","slug":"jaiveer-murder-case-only-one-bullet-was-fired-but-marks-were-left-at-three-places-police-were-shocked-2025-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयवीर हत्याकांड: राहुल ने केवल एक गोली मारी, मगर तीन जगह कैसे बने निशान, जांच में हुआ खुलासा तो चौंक गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयवीर हत्याकांड: राहुल ने केवल एक गोली मारी, मगर तीन जगह कैसे बने निशान, जांच में हुआ खुलासा तो चौंक गई पुलिस
Wed, 08 Oct 2025 10:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:02 PM IST
सार
Shamli News: गांव मंगलौरा में पांच दिन पहले राहुल ने जयवीर की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस को लगा कि तीन गोलियां मारी गईं। मगर राहुल ने बताया कि जयवीर ने हाथ आगे कर लिया था। गोली हाथ को चीरती हुए पेट में लगी और कमर के पार हो गई। इससे गोली लगने के तीन निशान बन गए थे।
विज्ञापन
जयवीर की हत्या में पकड़ा गया राहुल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झिंझाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में गांव मंगलौरा में पांच दिन पहले जयवीर की गोली मारकर हत्या करने में नामजद राहुल उर्फ छोटू पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। राहुल ने दो साल पहले अपनी बहन की शादी की और इसके बाद अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन
गांव मंगलौरा निवासी जयवीर की चार अक्तूबर की शाम को खेत से घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई की तरफ से गांव के राहुल को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राहुल ने 15 साल पहले हुई अपने पिता सत्यवान की हत्या के बदले में यह हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यवान की हत्या में जयवीर करीब 11 साल जेल में रहा था। जेल से आने के बाद वह तीन-चार साल से गांव में रह रहा था। आरोपी राहुल की गिरफ्तारी न होने पर उस पर एसपी की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात सूचना पर झिंझाना पुलिस ने गांव सिंगरा के जंगल में राहुल की घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राहुल के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में उपचार कराने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है।
एएसपी ने बताया कि आरोपी पर पहले भी जानलेवा हमले के कई मामले दर्ज हैं। करनाल में भी उस पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली है। राहुल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जेल से आने के बाद जयवीर उसके पिता की हत्या को लेकर कटाक्ष करता रहता था। उसने अपने पिता की हत्या का बदला लेने का इरादा बना लिया था।
इससे पहले उसने 2023 में अपनी बहन की शादी की। इसके बाद से वह जयवीर की हत्या की फिराक में लगा रहा, लेकिन मौका नहीं मिल रहा था। पांच दिन पहले मौका मिलते ही उसने जयवीर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह आसपास के क्षेत्र में ही जंगलों में छिपा रहा।
हाथ में लगने के बाद पेट से पार हो गई थी गोली
राहुल ने जयवीर पर तमंचे से गोली चलाई थी। गोली चलने के दौरान जयवीर ने अपना हाथ आगे कर लिया। गोली हाथ में लगने के बाद पेट को चीरते हुए पार हो गई थी। जब पुलिस ने मौके पर जांच की तो मृतक के हाथ, पेट और पीठ की तरफ गोली के तीन निशान मिले थे। उस समय पुलिस ने अनुमान लगाया था कि उसे तीन गोलियां मारी गईं, लेकिन हत्यारोपी राहुल से पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि तमंचे की जयवीर को एक गोली लगी थी, उसी से उसकी मौत हो गई थी।
राहुल ने जयवीर पर तमंचे से गोली चलाई थी। गोली चलने के दौरान जयवीर ने अपना हाथ आगे कर लिया। गोली हाथ में लगने के बाद पेट को चीरते हुए पार हो गई थी। जब पुलिस ने मौके पर जांच की तो मृतक के हाथ, पेट और पीठ की तरफ गोली के तीन निशान मिले थे। उस समय पुलिस ने अनुमान लगाया था कि उसे तीन गोलियां मारी गईं, लेकिन हत्यारोपी राहुल से पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि तमंचे की जयवीर को एक गोली लगी थी, उसी से उसकी मौत हो गई थी।