{"_id":"656b7a3f4b69527f3d036434","slug":"itbp-jawans-daughters-leave-school-due-to-fear-of-bullies-shamli-news-c-26-1-sal1002-12776-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दबंगों के खौफ से छूटा आईटीबीपी जवान की बेटियों का स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दबंगों के खौफ से छूटा आईटीबीपी जवान की बेटियों का स्कूल
Sun, 03 Dec 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
शामली। देश की रक्षा करने वाले आईटीबीपी के जवान का परिवार पड़ोसियों के आतंक से परेशान है। दबंगों के आतंक और छेड़छाड़ के कारण जवान की दो बेटियों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। आरोप है कि पुलिस ने भी शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते देर रात डीएम आवास पहुंचे पीड़ित फौजी ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर अपने और अपने परिवार की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
लिसाढ़ गांव निवासी फौजी ने देर रात डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह आईटीबीपी में तैनात हैं और उसकी तैनाती चंडीगढ़ में है। वह छुट्टी के लिए घर पर आया हुआ है। आरोप है कि पड़ोसी आए दिन उसके परिवार को परेशान करते हैं। आए दिन घर पर पथराव भी किया जाता है। विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। दो नाबालिग बेटियों के साथ पड़ोसियों ने छेड़छाड़ की। जिसके कारण बेटियों ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया है। आरोप है पुलिस से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन जवान को दिया है।