{"_id":"65f75678dae416400e07d734","slug":"it-would-have-been-better-if-msp-had-been-given-before-elections-vm-singh-shamli-news-c-26-1-sal1002-118189-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले एमएसपी मिल जाता तो बढि़या होता : वीएम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले एमएसपी मिल जाता तो बढि़या होता : वीएम सिंह
Mon, 18 Mar 2024 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल में बाबा सूरज मल के परिजनो के साथ सरदार बीएम सिंह
गढ़ीपुख्ता (शामली)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के संयोजक सरदार वीएम सिंह रविवार को गांव भैंसवाल पहुंचे। उन्होंने बाबा चौधरी सूरजमल और चौधरी भंवर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान सरदार वीएम सिंह ने कहा बाबा सूरजमल ने हमेशा किसान आंदोलन में किसानों की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने समाज के साथ किसान संगठन की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चुनाव से पहले एमएसपी मिल जाता तो बहुत बढ़िया रहता। बताया कि स्वामीनाथन की बेटी ने कहा कि मेरे पिता को भारत रत्न देने के बदले उनकी जो रिपोर्ट है, उसको ढंग से लागू कर दो व एमएसपी दे दो। उन्होंने कहा फसल के दाम नहीं बढ़ रहे है। हरियाणा, पंजाब के आंदोलन में वह उनके मुद्दों पर साथ है। कहा कि भाकियू ने किसानों को कोई फायदा नहीं कराया। जबकि उनके संगठन ने एक-एक गन्ना किसान को 4 से लेकर 5 लाख रुपये प्रति एकड़ का फायदा कराया है। अगर 2020 में कोर्ट से हार जाते तो किसानों को बड़ा नुकसान होता।
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के बारे में उन्होंने कहा कि अगर जयंत चौधरी को लगता है कि भाजपा से वह काम करा सकते हैं तो कराएं। अब तो वे सत्ता पार्टी में है। उन्होंने कहा कि जब वे कुछ दिन के लिए कांग्रेस में थे तो काम कराने के लिए सरकार में रहते हुए सरकार के खिलाफ धरना भी दिया था। इस बाबा विधायक राजपाल बालियान, विधायक केपी मलिक, शोकेंद्र सिंह ,राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन जिलाध्यक्ष संदीप फौजी, जिला प्रभारी कर्मवीर सिंह, युवा मंडल प्रभारी तरुण, उदयवीर, हरवीर सिंह, हरेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।