{"_id":"688bba4a5f738780bf083314","slug":"it-was-the-last-day-for-admission-in-ug-courses-huge-crowd-gathered-shamli-news-c-26-1-aur1003-146790-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: यूजी कोर्सों में दाखिले का रहा अंतिम दिन, उमड़ी रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: यूजी कोर्सों में दाखिले का रहा अंतिम दिन, उमड़ी रही भीड़
विज्ञापन
शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में दाखिला कराने के लिए छात्रों की लगी भीड़ । संवाद
- यूजी कोर्साें में आज आएगी पहली प्रतीक्षा सूची, दो से पांच अगस्त तक होंगे दाखिले
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर से जुड़े डिग्री कॉलेजों में स्नातक के परंपरागत कोर्सों में पंजीकरण के बाद पहली सूची जारी करते हुए शुक्रवार को दाखिला प्रक्रिया का अंतिम दिन रहा। चारों डिग्री कॉलेजों में अलग-अलग वर्ग में बारिश के चलते भी दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं की लंबी कतारें लगी रही। लगभग 2200 सीटों के सापेक्ष 1400 दाखिले हो चुके हैं। शनिवार को विश्वविद्यालय पहली प्रतीक्षा सूची जारी करते हुए पांच अगस्त तक दालिखा प्रक्रिया जारी रखेगा।
बृहस्पतिवार को जनपद के डिग्री कॉलेजों में दाखिले का अंतिम दिन रहा। छात्र-छात्राओं की सुबह से दाखिले के लिए भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। कॉलेजों में पहुंचे सभी छात्र-छात्राओं ने बीए, बीकॉम, बीएससी पीसीएम, बीएससी एग्रीकल्चर में लगभग 2200 सीटों के सापेक्ष दाखिला प्रक्रिया जारी रखी। सभी कॉलेजों में शाम छह बजे तक दाखिला प्रक्रिया जारी रही।
शहर के वीवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. सुधीर कुमार ने बताया कि पहली मेरिट से अंतिम दिन तक बीए में कुल 259 दाखिले हुए, जबकि बीकॉम में 160 सीटों के सापेक्ष केवल 25 दाखिले हुए। आरके पीजी कॉलेज शामली के प्राचार्य लोकेश कुमार ने बताया कि कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर में अभी तक 160 सीटों के सापेक्ष 65 दाखिले और बीएससी गणित में 160 में 109 व बायो में 107 दाखिले हुए।
विज्ञापन
कैराना स्थित राजकीय विजय सिंह पथिक कॉलेज में बीए में 390 मेें से 250, बीएससी बायो में 80 में से 45 व गणित में 80 में से 28 दाखिले हुए। वहीं बीकॉम में 80 में केवल 52 दाखिले हुए। कांधला राजकीय पीजी कॉलेज में ब्रजेश राठी ने बताया कि बीए में 400 सीटों के सापेक्ष 230 दाखिले हुए हैं, जबकि बीकॉम में 60 सीटों के सापेक्ष 37 दाखिले हुए। जबकि बीएससी गणित में 80 में पांच और बायो में 80 में से 39 दाखिले हुए। शाम तक कॉलेजों द्वारा विश्वविद्यालय पोर्टल और समर्थ पोर्टल पर प्रवेश अपडेट किए। अब विश्वविद्यालय पहली प्रतीक्षा सूची एक अगस्त को जारी करेगा। शाम पांच बजे तक ऑफर लेटर जारी किए जाएंगे। पहली प्रतीक्षा सूची के प्रवेश दो से पांच अगस्त तक होंगे। पांच की शाम को ही कॉलेज द्वारा उन्हें विश्वविद्यालय और समर्थ पोर्टल पर चढ़ाना होगा। दूसरी प्रतीक्षा सूची छह अगस्त को जारी होगी। प्रवेश आठ तक चलेंगे। पहली ओपन सूची 11 अगस्त की शाम पांच बजे तक जारी होगी। 12 और 13 अगस्त को दाखिले होंगे। उसके बाद दूसरी ओपन मेरिट 18 अगस्त और प्रवेश 20 तक होंगे।