{"_id":"641ded59a05a761bcc05ab34","slug":"it-rained-in-the-morning-sunny-in-the-afternoon-cloudy-again-in-the-evening-shamli-news-c-26-1-smrt1046-909-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सुबह हुई बारिश, दोपहर में निकली धूप, शाम को फिर बादल छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सुबह हुई बारिश, दोपहर में निकली धूप, शाम को फिर बादल छाए
विज्ञापन
शामली। मौसम ने शुक्रवार सुबह एक बार फिर करवट बदली तो किसानों की चिंता बढ़ गई। सुबह से दोपहर तक बारिश हुई और फिर तेज धूप निकली। शाम को एक बार फिर से बादल छा गए।
पिछले दिनों जिले में हुई बारिश से किसानों की गेहूं और सरसों की फसल में काफी नुकसान हुआ था। दो दिन मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार सुबह फिर से मौसम बदल गया। सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई। थानाभवन क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। दोपहर तक बारिश होने के आसमान साफ हुआ और तेज धूप निकल गई। जिससे लोगों को गर्मी महसूस होने लगी। शाम को एक बार फिर से बादल छा गए। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक शनिवार को भी बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
सब्जी की फसलों में भी हुआ नुकसान
थानाभवन। पिछले दिनों तेज हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं सरसों की फसलें खेतों में धराशायी हो गई थी। टमाटर, बंदगोभी और बैंगन की फसलें भी प्रभावित हुई थी। दो दिन मौसम साफ रहने के बाद शुकवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे खेतों में बाकी फसलें भी बिछ गई। पहले से बिछ चुकी गेहूं-सरसों की फसलो से किसानो को कुछ आशा थी लेकिन तेज बारिश होने से खेतों में पानी भरने के कारण फसल खराब होने के आसार ज्यादा बन गए। किसान वतन सैनी ने बताया आज की बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में पड़ी फसल पानी की नमी से खराब हो जाएगी। सुशील मलिक ने बताया गेहूं में बाल बन गई थी। सरसों की फसल भी तैयार थी। बारिश से किसानों का काफी नुकसान हुआ है। तेजपाल कश्यप ने बताया इस बरसात से टमाटर, बंद गोभी, बैंगन की फसल पूरी तरह प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
किसानों की चिंता की लकीरें बढ़ी
ऊन। दो दिन मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर आसमान में घने काले बादल छा गए। बादलों की गर्जना के बीच रिमझिम वर्षा होने लगी। तेज हवाएं भी चली जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई। गत सोमवार को दिन भर हुई वर्षा के चलते गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान हुआ था। गेहूं की फसल खेत में बिछ गई। सरसों की फसल की कटाई व थ्रेसिंग अभी तक नहीं हो पाई है। किसान अपनी फसल की कटाई में जुटने की तैयारी कर रहा था, लेकिन एक बार फिर शुक्रवार को फिर से बारिश होने से फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका किसानों को सताने लगी है।