फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   It is necessary to respect women power: Arvind Drishta Maharaj

नारी शक्ति का सम्मान जरूरी : अरविंद दृष्टा महाराज

Sat, 08 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to respect women power: Arvind Drishta Maharaj
शामली गांधी गंज मंडी में श्री राम कथा का पाठ करते अरविंद द्रष्टा महाराज। - फोटो : SHAMLI
शामली। श्री हरि कृपा ट्रस्ट की ओर से हरि कुटीर गांधी गंज मंडी में आयोजित श्रीराम कथा में कथा व्यास अरविंद दृष्टा महाराज ने कहा कि समाज में नारी शक्ति की अहम भूमिका होती है। नारी ही परिवार को अच्छे संस्कार देती है। नारी ही धर्म कार्य और परिवार को आगे बढ़ाती है। नारी को अपने आचरण पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

महाराज ने कहा कि जो मनुष्य नारी का सम्मान नहीं करते उनसे श्रीराम भी नाराज होते हैं। कथा व्यास ने सती अनुसुइया और सीता माता के त्याग की कथा सुनाई। हनुमान जी का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि उनका जीवन सारा श्रीराम के लिए समर्पित रहा। कथा के मुख्य यजमान बलराज स्वरूप मित्तल परिवार रहा।
विज्ञापन

प्रसाद की व्यवस्था राजेंद्र गुप्ता की ओर से की गई। पंडित अमित शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। मौके पर प्रदीप बंसल, डॉ. अशोक सिंघल, श्याम सिंघल, विश्वदेव पंवार, शिव कुमार मित्तल, रवि संगल, वीरेंद्र सिंघल, गिरधारी लाल नारंग, खुशीराम अरोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed