{"_id":"6a89880b15717a267f075aac","slug":"issues-concerning-residents-in-shamli-sadar-assembly-constituency-regarding-upcoming-up-assembly-elections-2026-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सत्ता का संग्राम: शामली सदर का मूड क्या है? किसान, युवा और व्यापारियों ने बताई अपनी प्राथमिकताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता का संग्राम: शामली सदर का मूड क्या है? किसान, युवा और व्यापारियों ने बताई अपनी प्राथमिकताएं
Mon, 24 Aug 2026 04:22 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 24 Aug 2026 04:22 PM IST
सार
सत्ता का संग्राम: 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर शामली सदर में जनता का मूड जानने के लिए अमर उजाला की टीम ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान के तहत क्षेत्र में पहुंची। किसानों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों से बातचीत में रोजगार, विकास, सुरक्षा, गन्ना भुगतान और सफाई समेत कई मुद्दे सामने आए। पूरी खबर विस्तार से पढ़िए...
विज्ञापन
शामली सदर में लोगों की राय
- फोटो : अमर उजाला GFX
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में है, वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी भी सत्ता में लौटने का दावा कर रही है। दूसरी ओर, क्षेत्रीय दल भी अपने-अपने सियासी समीकरण साधने में जुटे हैं।
विज्ञापन
आगामी चुनाव में जनता का मूड क्या है और जमीनी स्तर पर लोगों के बीच कौन से मुद्दे सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, इसे जानने के लिए अमर उजाला के विशेष चुनावी कार्यक्रम ‘सत्ता का संग्राम’ के तहत टीम शामली सदर विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यहां अमर उजाला की टीम ने किसानों, महिलाओं, युवाओं, स्थानीय लोगों और व्यापारियों से बातचीत की। लोगों से यह जानने की कोशिश की गई कि 2027 के विधानसभा चुनाव में वे किन मुद्दों को सबसे ज्यादा महत्व देंगे और पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में कितना बदलाव हुआ है। बातचीत में अलग-अलग वर्गों ने अपनी प्राथमिकताएं और समस्याएं खुलकर सामने रखीं। पूरी खबर विस्तार से पढ़िए...
विज्ञापन
शामली सदर के किसानों के मन में क्या?
उत्तर प्रदेश के शामली सदर विधानसभा क्षेत्र में किसानों ने खुलकर अपनी बात रखी। किसान नीरज ने कहा कि सरकार अच्छी चल रही है और क्षेत्र के विधायक का काम भी अच्छा है। सड़कों का निर्माण हुआ है, हालांकि गन्ने की कीमत और बढ़नी चाहिए।
एक अन्य किसान ने बताया कि विधायक लोगों के बीच लगातार मिलते-जुलते रहते हैं। महिला किसान ने भी विधायक के कामकाज को अच्छा बताया। सचिन मलिक ने कहा कि किसान खुश हैं और अब लोगों को सुरक्षा भी मिल रही है। गांव में गेट बन गया है और पूरे विधानसभा क्षेत्र में अच्छा काम हुआ है। धर्मवीर ने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है, लेकिन अगर गन्ने का भुगतान समय पर हो जाए तो किसानों के लिए यह और बेहतर होगा।

सरकारी योजनाओं का लोगों को कितना लाभ?
सदर विधानसभा के शहरी इलाकों में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने सरकारी योजनाओं, सड़क, सफाई और सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी। मीना ने बताया कि क्षेत्र में सड़कों की स्थिति पहले से बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार हुआ है।

पांच साल में रोजगार के अवसर बढ़े या घटे?
शामली सदर विधानसभा के युवाओं ने रोजगार, शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। युवाओं ने सड़क और कनेक्टिविटी में सुधार की सराहना की। उन्होंने हाईवे और स्थानीय सड़कों के निर्माण को लेकर सकारात्मक राय रखी। इसके साथ ही शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखी।

शामली के व्यापारियों की क्या है मांग?
शामली विधानसभा चुनाव किन मुद्दों पर लड़ा जाएगा और व्यापारी किन मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान करेंगे, इसे लेकर भी कारोबारियों से बातचीत की गई। व्यापारी राजीव ने बताया कि यहां गुड़ मंडी है और किसानों को किसी तरह की बड़ी असुविधा नहीं होती। उन्होंने कहा कि सड़क, पानी और बिजली की सुविधाओं में सुधार हुआ है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर हुई है।
एक अन्य व्यापारी ने कहा कि पहले रात में कहीं आने-जाने में डर लगता था, लेकिन अब सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने के कारण किसी भी समय कहीं भी जा सकते हैं। अमन कुमार ने बताया कि शामली में कई हाईवे बने हैं, लेकिन मंडी में अब भी कई समस्याएं हैं।

2022 के बाद शामली सदर में कितना बदलाव?
बीते पांच वर्षों में सदर विधानसभा क्षेत्र में कितना बदलाव हुआ, इस सवाल पर लोगों की राय अलग-अलग रही। अमन ने बताया कि विधायक अच्छा काम कर रहे हैं। सड़कें और कानून-व्यवस्था ठीक हैं। संजीव ने कहा कि क्षेत्र में काम अच्छा हुआ है और विधायक जनता की बातें सुनते हैं।