फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Issue of not widening of Panipat-Khatima road looms large in Vyapar Bandhu meeting

Shamli News: व्यापार बंधु की बैठक में छाया पानीपत-खटीमा रोड के चौड़ीकरण नहीं होने का मुद्दा

Tue, 28 Jan 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 28 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Issue of not widening of Panipat-Khatima road looms large in Vyapar Bandhu meeting
शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद व्यापारी  ।​सौज्न्य-सूचना विभाग
शामली। जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने नाला निर्माण नहीं होने, कंडेला औद्योगिक बाईपास से लेकर एसटी तिराहे तक सड़क के चौड़ीकरण, इंडियन गैस पाइप लाइन लीकेज होने से सड़क में गड्ढे और पानीपत-खटीमा रोड के चौड़ीकरण नहीं होने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम पांच बजे जिला पंचायत के सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक डीएम अरविंद चौहान की अध्यक्षता में हुई। साइमा और लघु उद्योग भारती के चेयरमैन अंकित गोयल ने पूर्वी यमुना नहर पुल खेड़ी करमू से लेकर कंडेला औद्योगिक क्षेत्र के बाईपास तक ओपन नाला निर्माण नहीं होने का मुद्दा उठाया। शहर के सहारनपुर तिराहे से लेकर कंडेला औद्योगिक क्षेत्र के बाईपास तक पानीपत-खटीमा हाईवे पर कैराना रोड गुलजारी वाले मंदिर तक सड़क को दस मीटर चौड़ी करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कैराना रोड से लेकर सहारनपुर रोड तक सड़क का निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त करने, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण से विकास समेत अन्य शुल्कों की धनराशि मंगाकर जिले में विकास कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में इंडियन गैस पाइप लाइन में जगह-जगह पाइप लाइन डालने से सड़क में गड्ढे हो रहे हैं। जिससे हादसे हो रहे हैं। शामली के विजय चौक से औद्योगिक क्षेत्र तक सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर बनाए जाने और लाइटें लगाई जाने की मांग भी की गई।
बैठक में डीएम ने लोक निर्माण विभाग को ओपन नाले निर्माण का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024- 25 एकल खिड़की योजना, निवेश मित्र योजना, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा की। बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर योजना में प्रगति के निर्देश दिए। इस मौके पर नेप्स योजना में इकाइयों को लाभ दिलवाने के लिए आईटीआई के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ विनय कुमार तिवारी, सहायक आयुक्त उद्योग इशिता मित्तल, उद्यमी सुधीर धीमान, मौजूद रहे।

पालिका बाजार के सामने टेंपो का संचालन बंद करने की मांग उठी

शामली। जिला व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने शहर के बुढ़ाना रोड पालिका बाजार के पास अवैध रूप से टेंपो खड़े होने से जाम लगने का मुद्दा उठाया गया। व्यापारियों की शिकायत पर डीएम ने एआरटीओ को टेंपो का संचालन बंद करने के निर्देश दिए।

डीएम की अध्यक्षता में जिला व्यापार बंधु की बैठक में करनाल रोड से जिला अस्पताल तक नहर की पटरी पर लाइट की व्यवस्था न होने की समस्याओं को अवगत कराया गया। बैठक में सीडीओ विनय कुमार तिवारी, उपायुक्त विजय कुमार, राज्य कर सहायक आयुक्त प्रशांत कुमार, सहायक श्रमायुक्त अचला पांडेय, अनुराग जैन, राहुल गोयल, संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed