फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Issue of broken roads raised in assembly

Shamli News: विधानसभा में उठाया टूटी सड़कों का मुद्दा

Tue, 04 Mar 2025 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Issue of broken roads raised in assembly
विस में सड़कों और अन्य मुद्दा उठाते विधायक अशरफ अली। सौजन्य : स्वयं
शामली। रालोद के थानाभवन विधायक अशरफ अली ने विस में नियम 301 के अंतर्गत जिले में टूटी सड़कों और राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

विधायक ने ग्राम पलठेड़ी,मसावी पट्टी और हसनपुर लुहारी में नवनिर्मित राजकीय इंटर कालेजों में एक अप्रैल 2025 से शुरू होने जा रहे शिक्षण सत्र के लिए अभी तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं करने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने के कारण छात्र शिक्षा नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं, उन्हें दूर दराज के कॉलेजों में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। फर्नीचर की भी व्यापक स्तर पर व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने सदन में विकासखंड ऊन के नगर गढ़ीपुख्ता से ग्राम राझड, खेड़की, खेड़ी भाव होते हुए ऊन जाने वाली सड़क के क्षतिग्रस्त भाग के पुनर्निर्माण की मांग भी की जिससे क्षेत्रवासियों को तहसील और ब्लॉक जाने वाले इस मुख्यमार्ग पर आवागमन में हो रही परेशानी दूर हो सके। इसके अलावा उन्होंने पूर्वी यमुना नहर की जर्जर पटरी के निर्माण की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed