Israel-Hamas Conflict: शामली में माहौल बिगाड़ने का प्रयास, भड़काऊ पोस्ट पर दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
इजराइल व हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर जिलेभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। इसी बीच शामली में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। यहां व्हाट्सएप पर भड़काऊ स्टेटस लगाने पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इजराइल व हमास युद्ध को लेकर कैराना में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने व्हाट्सएप स्टेटस पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपियों को हिरासत में लेते हुए कार्रवाई शुरु कर दी है।
यह मामला एसआई कुलदीप सिंह की ओर से शनिवार को कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मुखबिर से सूचना मिली कि इजराइल व हमास के बीच चल रही जंग के दौरान दो आरोपियों ने अपने-अपने मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप स्टेटस पर भड़काऊ पोस्ट डाल रहे हैं। इसे लेकर एसआई द्वारा आरोपियों को चिह्नित किया गया।
आरोपी फरमान हैदर निवासी मोहल्ला सिदरयान द्वारा अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर धर्मगुरु की फोटो लगाकर फिलिस्तीन के विशेष समुदाय के लोगों का समर्थन किया गया, जबकि दूसरे आरोपी फरमान निवासी मोहल्ला कायस्थवाड़ा की स्टेटस पर की गई पोस्ट भी फिलिस्तीन समर्थित पाई गई।
दोनों आरोपियों की पोस्ट से पुलिस द्वारा धार्मिक व सामाजिक सौहार्द बिगड़ने तथा शांतिभंग होने की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत सरकार द्वारा इजराइल का समर्थन किया गया है, लेकिन आरोपियों द्वारा फिलिस्तीन का समर्थन कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। यह मामला आईपीसी की धारा 153ए व 505(2) के तहत दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर
इजराइल व हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर जिलेभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। अधिकारियों ने पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दे रखे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इजराइल व हमास के युद्ध को लेकर किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट डालने वाले लोगों को पुलिस बख्शने के मूड में नहीं है।