फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Israel-Hamas Conflict: case registered against two accused over inflammatory post in Shamli

Israel-Hamas Conflict: शामली में माहौल बिगाड़ने का प्रयास, भड़काऊ पोस्ट पर दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Sat, 14 Oct 2023 10:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 Oct 2023 10:07 PM IST
सार

इजराइल व हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर जिलेभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। इसी बीच शामली में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। यहां व्हाट्सएप पर भड़काऊ  स्टेटस लगाने पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Israel-Hamas Conflict: case registered against two accused over inflammatory post in Shamli
Shamli Police - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इजराइल व हमास युद्ध को लेकर कैराना में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने व्हाट्सएप स्टेटस पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपियों को हिरासत में लेते हुए कार्रवाई शुरु कर दी है।

विज्ञापन


यह मामला  एसआई कुलदीप सिंह की ओर से शनिवार को कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मुखबिर से सूचना मिली कि इजराइल व हमास के बीच चल रही जंग के दौरान दो आरोपियों ने अपने-अपने मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप स्टेटस पर भड़काऊ पोस्ट डाल रहे हैं। इसे लेकर एसआई द्वारा आरोपियों को चिह्नित किया गया।

विज्ञापन

आरोपी फरमान हैदर निवासी मोहल्ला सिदरयान द्वारा अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर धर्मगुरु की फोटो लगाकर फिलिस्तीन के विशेष समुदाय के लोगों का समर्थन किया गया, जबकि दूसरे आरोपी फरमान  निवासी मोहल्ला कायस्थवाड़ा की स्टेटस पर की गई पोस्ट भी फिलिस्तीन समर्थित पाई गई।

दोनों आरोपियों की पोस्ट से पुलिस द्वारा धार्मिक व सामाजिक सौहार्द बिगड़ने तथा शांतिभंग होने की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत सरकार द्वारा इजराइल का समर्थन किया गया है, लेकिन आरोपियों द्वारा फिलिस्तीन का समर्थन कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। यह मामला आईपीसी की धारा 153ए व 505(2) के तहत दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर
इजराइल व हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर जिलेभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। अधिकारियों ने पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दे रखे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इजराइल व हमास के युद्ध को लेकर किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट डालने वाले लोगों को पुलिस बख्शने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed