खतरनाक इरादे: चैटिंग में ISI का सदस्य बोला, भारत के सैन्य स्थलों को उड़ाना है..., मोबाइल से खुले कई बड़े राज
Shamli News : पुलिस ने कलीम के पास से दो मोबाइल बरामद किए। एक में दिलशाद और अन्य से हुई चैट मिली है, जबकि दूसरे की चैट पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही डिलीट कर दी गई।
विस्तार
राफेल और भारत के सैन्य स्थलों को उड़ाना है...। तभी हम सभी की जीत होगी। यही नहीं कुछ दिनों में भारत को भी तबाह करना है, उड़ाना है। इसी तरह की चैट पाकिस्तानी आईएसआई के सदस्य दिलशाद और अन्य ने कलीम को भेजी है। चैट में खालिस्तानी संगठन के बारे में भी सदस्य बोल रहे हैं। कलीम और उसके भाई भी जवाब दे रहे हैं। एक नहीं कई बार दोनों भाइयों की बात हुई है।
पाकिस्तानी सदस्य उन्हें माइंडवॉश करते हुए अपने साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की बात कह रहे हैं। हालांकि, एसटीएफ और पुलिस अभी चैट को सार्वजनिक नहीं कर रही है। चैट की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: हथियार तस्करों के राज: पूछताछ में उगला ऐसा सच, सुनकर चौंक गए बड़े अफसर, जानें- मेरठ-पंजाब का क्या कनेक्शन
एक मोबाइल से तुरंत चैट और नंबर कर दिए डिलीट
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने कलीम के पास से दो मोबाइल बरामद किए। एक में दिलशाद और अन्य से हुई चैट मिली है, जबकि दूसरे की चैट पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही डिलीट कर दी गई। हालांकि, पुलिस चैट को रिकवर कराने का प्रयास कर रही है। फाॉरेंसिक जांच के लिए भी दोनों मोबाइलों को भेजा जा रहा है। हथियारों के संबंध में समाचार पत्रों की कटिंग भी पाकिस्तान भेजी गई है। राफेल के फोटो के अलावा अनूपगढ़ के सेना के स्थलों के फोटो भी शेयर किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: ISI के खौफनाक इरादे: दंगों की आग से बच गया देश, जिहाद फैलाने की थी तैयारी, जानें- पाकिस्तान क्यों जाता था कलीम