फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ISI agent Kaleem was shifted from Muzaffarnagar to Lucknow jail and was returned to India from Pakistan

UP: ISI एजेंट कलीम को लखनऊ जेल में किया शिफ्ट, पाकिस्तान से लौटा था भारत, एसटीएफ ने मकान को किया था सील

Tue, 02 Jan 2024 11:38 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Jan 2024 11:38 PM IST
सार

Shamli News : ISI एजेंट कलीम को मुजफ्फरनगर जेल से लखनऊ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। कलीम कुछ समय पहले ही पाकिस्तान से भारत लौटा था। भारत आने के बाद एसटीएफ की टीम ने उसके मकान को सील किया था।

विज्ञापन
ISI agent Kaleem was shifted from Muzaffarnagar to Lucknow jail and was returned to India from Pakistan
आईएसआई एजेंट कलीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की जेल से माता-पिता के साथ रिहा होकर आए आईएसएआई एजेंट कलीम को मुजफ्फरनगर जेल से लखनऊ जेल में शिफ्ट कर दिया गया। फरार अन्य आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम है। पुलिस ने फरार अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा किया है।

विज्ञापन


दरअसल, जुलाई 2022 में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नोकुआं रोड निवासी नफीस पत्नी अमीना और पुत्र कलीम पाकिस्तान में रिश्तेदारी में गए थे। लौटते समय पाकिस्तान कस्टम विभाग ने पिस्टल के साथ उनको गिरफ्तार कर लिया था। आरोप साबित नहीं होने पर 10 अगस्त को तीनों को रिहा कर दिया गया था। 12 अगस्त को वह घर लौट आए थे।

विज्ञापन

इसके बाद एसटीएफ मेरठ ने कलीम को हिरासत में लिया था, जो पाकिस्तान का आईएसआई एजेंट निकला। पूछताछ और मोबाइल फोन में वाट्सएप चैट भी मिली थी। कलीम ने पाकिस्तान के आईएसआई एजेंट से भी बात की हुई थी। पुलिस ने इस मामले में कलीम, तहसीम उर्फ मोटा और सहारनपुर निवासी यूसुफ समसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कलीम को मुजफ्फरनगर जेल में शिफ्ट किया गया था।

एसपी अभिषेक ने बताया कि कलीम को लखनऊ जेल में शिफ्ट किया गया है। एसपी का कहना है कि फरार अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: रिश्ते शर्मसार: पत्नी ने खुद लिखी पटकथा, प्रेमी के दोस्तों को एक लाख की सुपारी दी, फिर सामने कराई पति की हत्या

विज्ञापन

मकान को कर दिया गया था सील
डेढ़ माह पूर्व ही एसटीएफ ने शामली में छापामारी की थी। कलीम के परिजनों से पूछताछ की गई थी। इसके अलावा कलीम के एक मकान को सील कर दिया गया था। कुछ दस्तावेज भी टीम ने अपने कब्जे में लिए थे। माना जा रहा है कि एनआईए भी कलीम से पूछताछ कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Hit And Run Law: दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारें, बढ़ सकती हैं किल्लतें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed