फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   is bajat se jyada kuchh nhin milega

इस बजट से ज्यादा कुछ नहीं मिलेगा

Tue, 31 Jan 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव के चलने से इस बार रेल और आम बजट संयुक्त होगा। आयोग का निर्देश है कि जिन राज्यों में चुनाव हैं, उनमें ऐसी कोई घोषणा नहीं की जाएगी, जिससे चुनाव प्रभावित हो। इसके बावजूद जिले की जनता को शाहदरा से लेकर सहारनपुर बाईपास, टपरी तक रेलवे दोहरीकरण और मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन जैसे पुराने प्रोजेक्ट के लिए बजट की व्यवस्था होने की संभावना है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के कारण इस बजट में नई ट्रेनें, यात्रियों की सुविधाओं की नई सौगात नहीं मिल पाएंगी। उत्तर रेलवे नई दिल्ली के अधिकारियों के मुताबिक इस बार रेल बजट में शामली, गाजियाबाद, बागपत, सहारनपुुर समेत  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के घोषणाओं की खास उम्मीदें नहीं दिख रही हैं। दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर शाहदरा से लेकर सहारनपुर बाईपास टपरी तक रेलवे के दोहरीकरण, विद्युतीकरण, अंडरपास, शामली में मेरठ- करनाल फोरलेन पर बुढ़ाना रोड पर ओवर ब्रिज, मेरठ- पानीपत नई रेलवे लाइन के लिए सालाना बजट की उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


रेल बजट में पुरानी परियोजनाओं पर ध्यान दिया जा सकता है।  शाहदरा से लेकर टपरी तक रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण-विद्युतीकरण की आधार शिला रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा 17 दिसंबर को सहारनपुर जिले के ननौता कस्बे में भाजपा सांसद हुकुम सिंह के विशेष अनुरोध पर रख चुके हैं। सांसद का कहना है कि चुनाव वाले प्रदेशों को नया कुछ नहीं मिलेगा, लेकिन पुराने प्रोजेक्ट पूरे कराने के लिए बजट दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed