फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   IOC supply halted, 1.5 lakh families affected

Shamli News: आईओसी की सप्लाई ठप, डेढ़ लाख परिवार प्रभावित

Sat, 13 Jan 2024 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 13 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
IOC supply halted, 1.5 lakh families affected
जलालाबाद। इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन के लोनी स्थित प्लांट से गैस की आपूर्ति ठप होने के कारण जिले में रसोई गैस का संकट पैदा हो गया है। हालत यह है कि आईओसी की दस गैस एजेंसियों की 19 हजार बुकिंग हो चुकी है। गैस न मिलने के कारण उपभोक्ता एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम की कुल 24 गैस एजेंसियां हैं। इनमें अकेले आईओसी की जिले के विभिन्न हिस्सों में दस एजेंसियां संचालित हैं जिनसे करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति होती है। जिले में आईओसी की गैस एजेंसियों पर लोनी स्थित प्लांट से गैस की आपूर्ति होती है। अब हालत ये है कि लोनी प्लांट पर तकनीकी कारणों से गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जिस कारण जिले की सभी दस एजेंसियों पर पिछले एक सप्ताह से गैस का संकट बना हुआ है। उपभोक्ता आए दिन सिलिंडरों के लिए गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन वहां गैस न होने के कारण उन्हें मायूस ही लौटना पड़ रहा है। ग्रामीण मुनेश, दिनेश और अनुज का कहना है कि गैस न मिलने के कारण अधिक परेशानी हो रही है। मगर विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन



इन क्षेत्रों में रसोई गैस का संकट

जलालाबाद, थानाभवन, उन, हसनपुर लुहारी, शामली, कैराना, पंजोखरा, लिसाढ़ आदि।



इंडियन ऑयल की एजेंसियों पर रसोई गैस की भारी किल्लत हो रही है। जिससे उपभोक्ताओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जल्द प्रशासन से बात कर समस्या के समाधान पर चर्चा की जाएगी। -रतन सिंह निर्वाल, अध्यक्ष शामली एलपीजी एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed