फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Investment proposals

शामली: जिले में निवेश की प्रस्ताव 2137 करोड़ के पार

Fri, 10 Feb 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 10 Feb 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Investment proposals
निवेश से संबंधित समाचार फोटो डीएम जसजीत कौर
शामली। जिले में निवेश की प्रस्ताव 2137 करोड़ का आंकड़ा पार गए। निवेश के 55 प्रस्तावों में से 52 के एमओयू पर हस्ताक्षर हो गए हैं। बाकी शुक्रवार को होने की उम्मीद है। नए निवेश से जिले में 6347 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

जनपद को शासन की ओर से 750 करोड़ के निवेश का लक्ष्य मिला था। जिसके करीब तीन गुना निवेश के प्रस्ताव प्रशासन को प्राप्त हुए हैं। 19 जनवरी को स्थानीय इनवेस्टर समिट में 1695 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले थे। उद्यमियों ने इसे 2100 करोड़ के पार पहुंचाने का आश्वासन दिया था। तमाम असुविधाओं के बावजूद भी उद्यमियों ने इस आंकड़े को पार कर लिया।
विज्ञापन

पेपर और स्टील कारोबार में अधिक हुआ निवेश
जिले में पेपर और स्टील कारोबार में सबसे अधिक निवेश हुआ है। पेपर उद्योग में कुल 650 करोड़ का निवेश अभी तक हुआ है। इसके अलावा स्टील प्लांट में 150 करोड़ का निवेश हुआ है। इसके अलावा करीब 300 करोड़ की लागत से जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज कलक्ट्रेट में होगा कार्यक्रम
लखनऊ में इनवेस्टर समिट का शुभारंभ शुक्रवार सुबह होगा। इसके लिए जिले से उद्यमी अशोक बंसल और अमित जैन बृहस्पतिवार को लखनऊ के लिए रवाना हो गए है। ज्यादातर उद्यमी कलक्ट्रेट में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंडल के उद्यमियों की लखनऊ में व्यवस्था करने के लिए जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त डॉ. बनवारी लाल को लगाया गया है।
उद्यमियों का उत्साह सराहनीय
जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य ने कहा कि जिले के उद्यमियों का उत्साह सराहनीय रहा है। निवेश के 55 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। जिनमें से 52 के एमओयू पर अभी तक हस्ताक्षर हो चुके हैं।

जिले के उद्यमियों ने दिया अभूतपूर्व सहयोग
डीएम जसजीत कौर ने कहा कि शासन के दिए लक्ष्य से तकरीबन तीन गुना निवेश पहुंचाने में जिले के उद्यमियों का अभूतपूर्व योगदान रहा है। प्रशासन भी उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराएगा।
ये हुए बड़े निवेश
1. सिक्का पेपर्स लिमिटेड - 400 करोड़
2. मैसर्स ज्ञान चेतना एजुकेशनल सोसायटी, मेडिकल कॉलेज - 320 करोड़
3. मैसर्स निकिता पेपर्स - 250 करोड़
4. शामली स्टील प्लांट -150 करोड़
5. सुपीरियर बॉयोफ्यूल्स लिमिटेड-125 करोड़
6. रीतू इंडस्ट्रीज - 110 करोड़
7. श्री पारस मेटल इंडस्ट्रीज - 60 करोड़
8. हाइमन एनवायरमेंटल - 65 करोड़
9. सेवाराम मेटल - 50 करोड़
10. मारूति पेपर मिल- 50 करोड़
11. बालाजी एसोसिएट्स- 50 करोड़
11. गोल्डन ग्लोबल एग्रोटेक - 39 करोड़
12. कैरियर व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड - 35 करोड़
13. अमर स्पिलिंट - 25 करोड़
14. कमान हेल्थकेयर - 20 करोड़
15. तीर्थंकर गैस- 15 करोड़
16. इंशा ट्रेडर्स-15 करोड़
17. इंडिया रबड़- 15 करोड़
18. अरिहंत उद्योग-10 करोड़
19. महावीर उद्योग- 10 करोड़
20. बद्री विशाल पैकेजिंग- 10 करोड़
अन्य निवेश- 314 करोड़

निवेश से संबंधित समाचार फोटो डीएम जसजीत कौर

निवेश से संबंधित समाचार फोटो डीएम जसजीत कौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed