फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Investigation report of corona infected youth came negative

कोरोना संक्रमित युवक की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई

Tue, 31 Mar 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Investigation report of corona infected youth came negative
कोरोना संक्रमित युवक की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई
विज्ञापन

शामली। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित युवक की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि 24 घंटे बाद युवक का फिर सैंपल लेकर जांच को भेजा जाएगा। दो बार जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर युवक को आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर क्वारंटीन में शिफ्ट किया जाएगा।
दुबई से 15 मार्च को लौटे युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे 24 मार्च को सीएचसी में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। यहां पर जांच और उपचार चलने पर उसकी हालत में लगातार सुधार होता रहा। इसके चलते सोमवार को युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजा गया था। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे बाद फिर युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। दो बार की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर युवक को आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर क्वारंटीन में स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन

नेपाल से लौटे दो युवकों के सैंपल जांच को भेजे
शामली। स्वास्थ्य विभाग को शामली के एक मोहल्ले के लोगों से नेेपाल से दो युवकों के लौटने की जानकारी मिली। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची। जानकारी करने पर पता चला कि एक युवक एक मार्च को नेपाल से लौटा था, जबकि दूसरा युवक पांच दिन पहले घर पहुंचा था। दोनों के परिजनों ने उनके विदेश से लौटने के बारे में स्वास्थ्य विभाग को जानकारी नहीं दी थी। स्वास्थ्य टीम ने विदेश से आने के कारण दोनों को कोराना का संदिग्ध मानते हुए सैंपल लेकर जांच को मेरठ भेज दिए। दोनों को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed