फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Investigation report of all 20 RPF policemen negative

आरपीएफ के सभी 20 पुलिसकर्मियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव

Fri, 22 May 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Investigation report of all 20 RPF policemen negative
शामली। आपीएफ शामली थाने के सभी 20 पुलिसकर्मियों के सैंपलों की दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें क्वारंटीन से छुट्टी दे दी गई है। सभी पुलिसकर्मियों को ऐहतियात के तौर पर होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

चौसाना क्षेत्र निवासी आरपीएफ के सिपाही की चेन्नई में कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह सिपाही दो मई को ड्यूटी पर चेन्नई गया था। इससे पहले लॉकडाउन में सिपाही ने आरपीएफ थाना शामली पर आमद दर्ज कराकर ड्यूटी की थी। शामली में आरपीएफ थाने पर ड्यूटी के दौरान उसके संपर्क में आने वाले 20 पुलिसकर्मियों और स्टाफ के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। इन सभी को बैरक में क्वारंटीन किया गया था। 10 मई को आरपीएफ थाने से 10 पुलिसकर्मियों को दिल्ली क्वारंटीन के लिए भेजा गया था, जिनमें दूसरे जोन में तैनाती वाले आठ पुलिसकर्मी बीच रास्ते में गाड़ी से उतरकर गायब हो गए थे। आरपीएफ थाने पर रिकार्ड में उनके गायब होने की एंट्री दर्ज की गई और उन्हें नोटिस भेजे जाने की तैयारी कर ली गई थी। इसके बाद सभी आठ पुलिसकर्मी वापस आरपीएफ थाने पहुंचे थे। इन आठ पुलिसकर्मियों सहित 20 पुलिसकर्मियों के दोबारा सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। इनमें एक गाड़ी चालक और कुक का भी सैंपल जांच को भेजा गया था। इन्हें बैरक में क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन

सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों के दूसरे सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें क्वारंटीन से छुट्टी दे गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि क्वारंटीन से सभी पुलिसकर्मियों को भेज दिया गया है। सभी को कम से कम सात दिन तक होमक्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed