{"_id":"58c04bf34f1c1b5e3ddc516a","slug":"insulting-those-who-attacked-and-attacked-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में घुसकर हमला करने वालों की निंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में घुसकर हमला करने वालों की निंदा
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। कस्बे के स्कूलों में आए दिन हो रहे हमलों के विरोध में बुधवार को कस्बा कैराना के एसएन इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा की बैठक हुई। जिसमें बाहरी लोगों द्वारा स्कूलों में घुसकर हमले किए जाने की कडे़ शब्दों में निंदा की गई।
बुधवार को आयोजित बैठक में महासभा के अध्यक्ष सुनील कुमार धीमान ने कहा कि मंगलवार को एनए कांवेंट स्कूल के प्रधानाध्यापक सलीम के साथ स्कूल के आफिस में घुसकर मारपीट की गई। इससे दो माह पूर्व भी सेंट आरसी साइंटिफिक स्कूल में नववर्ष के प्रोग्राम के दौरान दर्जनों युवकों ने स्कूल में घुसकर मारपीट की थी।
ऐसी घटनाएं बेहद चिंता का विषय हैं, जिनमें पुलिस प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस अवसर पर यशपाल पंवार, अलका तिवारी, असद अहमद, रफाकत अली, अफजाल, सलीम अहमद, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंगलवार को मोहल्ला पट्टों वाला स्थित एनए कांवेट स्कूल के प्रधानाध्यापक सलीम के साथ मारपीट की गई थी। सलीम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी
मोहम्मद इसरार निवासी कस्सावान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं, बुधवार को एसएन इंटर कालेज में शिक्षकों की बैठक के दौरान आरोपी ने पहुंचकर अपनी गलती पर खेद प्रकट किया। जिसके बाद मामला शांत हो गया।