फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Instructions to make tight security arrangements on festivals

त्योहारों पर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश

Tue, 04 Oct 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Instructions to make tight security arrangements on festivals
त्योहारों पर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश
विज्ञापन

शामली। सहारनपुर रेंज के डीआईजी सुधीर कुमार ने हनुमानधाम स्थित रामलीला स्थल का निरीक्षण किया और शहर के मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दशहरा व अन्य सभी त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

डीआईजी सहारनपुर सुधीर कुमार सोमवार शाम को शामली पहुंचे। उन्होंने हनुमान धाम पर चल रही रामलीला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दशहरा के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार पर किसी भी तरह की शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके बाद उन्होंने मिल रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, हनुमान रोड आदि मार्गों पर पैदल गश्त किया। इस अवसर पर एसपी अभिषेक, एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार और कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed