फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Instructions to keep Kovid Hospital operational

कोविड अस्पताल चालू रखने के दिए निर्देश

Wed, 10 Mar 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Instructions to keep Kovid Hospital operational
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय को शुरू करने की चल रही कवायद पर कोराना का अड़ंगा लग गया है। कोरोना के केस फिर से आने के कारण शासन ने फिलहाल यहां कोविड अस्पताल चलाने के निर्देश दिए हैं। इससे साफ है कि कोरोना के खात्मे तक जिला अस्पताल शुरू नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

28 सितंबर 2011 को शामली को जिला बनाया गया था। जिला बने लगभग साढ़े नौ साल बीत गए, लेकिन जिला संयुक्त चिकित्सालय की सुविधा लोगों को नहीं मिल पाई है। 39.82 करोड़ की लागत से पिछले साल 2020 में चिकित्सालय का भवन बनकर तैयार हो गया, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते कोविड एल-1 व एल-2 अस्पताल चालू कर दिया गया। कोरोना के केस कम होने पर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल शुरू करने की अनुमति के लिए शासन को पत्र भेजा था। कोविड अस्पताल में कोई केस भर्ती न होना इसका आधार बनाया गया, लेकिन फरवरी के आखिरी सप्ताह में कोरोना के केस फिर आने शुरू हो गए। जिला अस्पताल सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि शासन ने फिलहाल कोविड अस्पताल को जिला अस्पताल में तब्दील करने पर रोक लगा दी है। शासन का कहना है कि अगर कोरोना के केस बढ़ते हैं तो उनके उपचार के लिए कोविड अस्पताल चालू रखा जाए। उनके स्तर से कोशिश जिला अस्पताल को जल्द चालू कराने की चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed