{"_id":"5f4558168ebc3e3cc77e460b","slug":"instructions-to-give-good-entry-to-women-team-and-reward-to-two-constables-shamli-news-mrt497987444","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित.महिला टोली को गुड एंट्री और दो आरक्षियों को रिवार्ड देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित.महिला टोली को गुड एंट्री और दो आरक्षियों को रिवार्ड देने के निर्देश
विज्ञापन
शामली पुलिस लाइन का निरीक्षण करते एडीजी राजीव सभरवाल
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला टोली को गुड एंट्री और दो आरक्षियों को रिवार्ड देने के निर्देश
शामली। कोरोना काल में पुलिसकर्मियों की फिटनेस को लेकर एडीजी राजीव सभरवाल गंभीर नजर आए। वे सुबह लगभग साढ़े छह बजे ही पुलिस लाइन पहुंच गए और परेड का निरीक्षण किया। उस्तादों द्वारा दी जा रही कमांड पर कुछ पुलिसकर्मियों का मूवमेंट सही नहीं मिलने पर उन्होंने टोका और सुधार के निर्देश दिए। महिला टोली को अच्छी ड्रिल पर गुड एंट्री तथा दो आरक्षियों को अच्छे टर्न आउट पर रिवार्ड देने के निर्देश एसपी को दिए।
एडीजी राजीव सभरवाल सुबह साढ़े छह बजे पुलिस लाइन पहुंचे और परेड की सलामी ली। वहां पर उन्होंने स्क्वॉड का टर्न आउट चेक करने के बाद ड्रिल अभ्यास देखा। यहां पुलिसकर्मियों की परेड का निरीक्षण किया। महिला- पुरुष आरक्षियों के साथ ही पीएसी के जवानों की अलग-अलग परेड को देखा। उन्होंने परेड में उस्तादों को कमांड देने के लिए कहा। एक-दो पुलिसकर्मियों के कमी करने पर सुधार को कहा। पुलिस कर्मियों से ही पूछा कि उन्होंने क्या गलती की है। एक-दो ने अपनी गलती को खुद ही बताया। इस पर एडीजी ने सुधार करने को कहा। परेड के उस्तादों को भी दिशा-निर्देश दिए।
फालोअर के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश
एडीजी ने पुलिस लाइन की मेस का निरीक्षण किया। फालोअर के स्वास्थ्य की जानकारी ली। एक फालअर को बीमार भांपते हुए पूछा कि उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराया गया या नहीं। इस पर आरआई ने बताया कि मार्च में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था। रजिस्टर चेक करने पर इसकी कोई एंट्री नहीं मिलने पर एडीजी ने फालोअर का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। साथ ही फालोअर को भी व्यक्तिगत रूप से स्वच्छता रखने को कहा।
विज्ञापन
फर्स्ट एड किट में मिली एक्सपायर दवा
एडीजी राजीव सभरवाल ने डायल-112 गाड़ियों का भी निरीक्षण किया। गाड़ियों की सर्विस आदि की जानकारी ली। फर्स्ट एड किट निकलवाकर देखी तो उसमें एक्सपायर दवाइयां मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। कहा कि जब से गाड़ियां मिली हैं तब से किट का सामान बदला ही नहीं गया।