फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Installation of the idol of Maharishi Valmiki

विधि विधान के साथ महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति की स्थापना

Thu, 29 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Installation of the idol of Maharishi Valmiki
शामली में हनुमान धाम पर रामलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला नंदू प्रसाद स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर में बुधवार को विधिविधान व मंत्रोच्चार के साथ महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति की स्थापना की गई। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
महर्षि वाल्मीकि जनकल्याण समिति के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति स्थापित की। स्थापना से पूर्व मूर्ति की ढोल नगाड़ों के साथ परिक्रमा निकाली गई। इस अवसर पर आयोजित हवन-यज्ञ के मुख्य यज्ञमान हंसराज पारचा पत्नी सहित रहे। पंडित सुमित वशिष्ठ, पंडित चंचल शर्मा व पंडित महेंद्र भूषण धवन ने विधि विधान से यज्ञ व पूजा-अर्चना संपन्न कराई।
विज्ञापन

इस अवसर सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, हर्ष निर्वाल, मानस संगल, सुमन कौशिक ने यज्ञ में आहुति दी। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के आधार पर ही आज देशभर में रामलीलाओं का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जितेंद्र चंद्रा, राजन पाहिवाल, दीपक बिड़ला, सुचित्र पाहिवाल, सुनील चंद्रा, विनोद पाहिवाल, प्रदीप मायूस, विजय झंझोट, विकास धीमान, निशिकांत संगल, दिनेश गहलोत, देवीदास धवन, देवेंद्र धीगान, सोनू चावला, नरेश महरोलिया, अरविंद झंझोट, संदीप कैशला, प्रमोद बहोतम, राजू डारिया, राजेश, अशोक पारचा, पुनीत पाहिवाल, नितिन भंवर, राजाराम, किशोर झंझोट आदि मौजूद रहे।
बाबा खाटू श्याम के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
फोटो
झिंझाना। राजस्थान के सीकर स्थित बाबा खाटू श्याम में निशान चढ़ाने के लिए नौ श्रद्धालुओं का जत्था कस्बे से बाबा का गुणगान करते हुए नाचते गाते रवाना हुआ।

रूपेश वत्स उर्फ बॉबी शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का एक जत्था सुबह दस बजे मोहल्ला गोलघर से खाटू श्याम की पदयात्रा के लिए रवाना हुआ। इससे पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली में विराजमान बाबा खाटू श्याम दरबार की पूजा-अर्चना की गई। बाबा खाटू श्याम के भजनों पर नाचते गाते जत्था गोलघर से चलकर मंदिर भूमिया खेड़ा पहुंचा। यहां से उन्होंने खाटू श्याम के लिए पदयात्रा शुरू की। रूपेश ने बताया कि यह जत्था कैराना और सनौली के रास्ते पहले चुलकाना धाम पहुंचेगा। इसके बाद आगे बढ़ेगा। इस जत्थे में रूपेश वत्स, दक्ष वत्स, शुभम वत्स, प्रदीप बहल, अंकित शर्मा, पंकज शर्मा, ललित नामदेव, नेत्रपाल कश्यप और पिंटू कश्यप आदि मौजूद रहे।

शामली में हनुमान धाम पर रामलीला का मंचन करते कलाकार।

शामली में हनुमान धाम पर रामलीला का मंचन करते कलाकार।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed