{"_id":"5fd909c38ebc3e3d990ca948","slug":"inspection-found-all-forks-of-mills-correct-shamli-news-mrt515777750","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में मिलों के सभी कांटे सही पाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में मिलों के सभी कांटे सही पाए गए
विज्ञापन

शामली। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने सोमवार की रात जिले की थानाभवन और ऊन चीनी मिलों के मिल गेट के मैनुअल तौल कांटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी चीनी मिलों के सभी कांटे सही पाए गए।
सोमवार की रात में जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने सुपीरियर फूड ग्रेन्स प्रा लि ऊन एवं बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल थानाभवन के मिल गेट पर स्थापित कांटों एवं मैनुअल काटे का निरीक्षण किया। चीनी मिलों के सभी कांटे शुद्ध पाए गए। उन्होंने निरीक्षण के समय चीनी मिल बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल, थानाभवन एवं सुपीरियर फूड ग्रेन्स प्रा.लि ऊन के मिल गेट पर गन्ना आपूर्ति के लिए किसानों की सुविधाओं के लिए अलाव, किसान विश्राम स्थल में बाहर प्रकाश की व्यवस्था को और चाक चौबंद करने हेतु चीनी मिल प्रबंधन को निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह के साथ शामली गन्ना विकास समिति के सचिव मुकेश कुमार राठी, ऊन सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव अजीत कुमार सिंह मौजूद रहे।