फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Inspection by the District Magistrate

जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Thu, 06 Apr 2017 12:36 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Inspection by the District Magistrate
inspection - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बुधवार को डीएम सुजीत कुमार ने थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंता रसूलपुर तथा पल्ठेडी में निर्माणाधीन आईटीआई और गर्ल्स इंटर कॉलेज के भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देेश दिए। 
विज्ञापन


थानाभवन के गांव सोंता रसूलपुर में राजकीय आईटीआई का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही गांव पल्ठेडी में गर्ल्स इंटर कॉलेज बन रहा है। पल्ठेडी में निर्माणाधीन इंटर कॉलेज के निर्माण में मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने पर कुछ लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से की थी। बुधवार को डीएम सुजीत कुमार पल्ठेडी में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने पहुंच गए। 
विज्ञापन


यहां पर उन्होंने बिल्डिंग के निर्माण में प्रयोग किए जा रहे सामान की गुणवत्ता की जांच कराई तथा कार्यदायी संस्था से बात की। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण मानक के अनुरूप नहीं किया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने सोंता रसूलपुर में आईटीआई के भवन का निरीक्षण किया। यहां भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उनके साथ एई डीआरडीए, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

डेंटल चेयर खराब, इलाज को भटक रहे मरीज 
शामली। सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवाओें पर अरबों रुपये खर्च किए जा रहे है। बावजूद इसके शामली में स्वास्थ्य विभाग की हालत खराब है। यहां जिला अस्पताल में डेंटल विभाग में डेंटल चेयर नहीं है।

जिस कारण रोजाना मरीज इलाज के अभाव में लौट रहे है। शामली जिले को बने पांच साल से अधिक हो गए है। अभी यहां पर जिला अस्पताल नहीं बना है, लेकिन शामली सीएचसी को जिला अस्पताल के बराबर माना गया है। शामली के पांचों ब्लॉकों से मरीज को रेफर यहीं किया जाता है। मगर, शामली सीएचसी की भी हालत खराब है।


अस्पताल के डेंटल विभाग में एक डेंटल चेयर है, जो महीनों से खराब पड़ी हुई है। इसके खराब होने के कारण अस्पताल में दांत उखाड़ना, दांतों की फीलिंग, आरसीटी, स्केलिंग आदि बंद है। इस कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इसकी शिकायत सीएमओ से की गई, लेकिन आज तक डेंटल चेयर ठीक नहीं हो सकी।  उधर, इस मामले में सीएचसी प्रभारी डा. जगमोहन ने बताया कि डेंटल चेयर बिल्कुल खराब है। उसको रिपेयर भी नहीं कराया जा सकता है। नई डेंटल चेयर खरीदने के लिए कई बार पूर्व में पत्राचार किया जा चुका है अब दो दिन पूर्व फिर इस संबंध में पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed