फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Inspected 51 establishments

51 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया

Wed, 18 Mar 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Inspected 51 establishments
51 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जागरूकता अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों का निरीक्षण किया। साथ ही कारोबारियों को स्वच्छता रखने के निर्देश दिए। पूरे जनपद में लगभग 51 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया गया।

मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी विनय कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि उनकी टीम ने जागरूकता अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों का निरीक्षण किया। कारोबारियों को मुंह पर मास्क अथवा स्वच्छ कपड़े से ढकने एवं सेनीटाइजर आदि से हाथों को दिन में कई बार धोने के निर्देश दिए। इस क्रम में अब तक पूरे जनपद में लगभग 51 खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण कर खाद्य कारोबारियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर, खाद सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed